PlayBreaking News

Akshaya Tritiya 2026 :19 घंटे का शुभ मुहूर्त, कब करें खरीदारी? पंचांग से जानें गोल्डन टाइम

अक्षय तृतीया 2026 इस साल 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। जानिए अभिजीत मुहूर्त, चौघड़िया समय और इस दिन का महत्व। सोना, चांदी, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है।
Follow on Google News
19 घंटे का शुभ मुहूर्त, कब करें खरीदारी? पंचांग से जानें गोल्डन टाइम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अक्षय तृतीया का पावन पर्व हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 19 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस दिन को बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। इसे अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी खत्म नहीं होता।

    अक्षय तृतीया 2026 तिथि और समय

    इस साल अक्षय तृतीया की तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से शुरू होगी और 20 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 19 अप्रैल को ही मुख्य रूप से यह पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान लोग स्नान, दान, व्रत और पूजा-पाठ के साथ-साथ खरीदारी भी करते हैं।

    क्यों खास होता है यह दिन

    अक्षय तृतीया को आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्धि देने वाला पर्व माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी, आभूषण, नई कार, बाइक या मकान खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें घर में हमेशा बरकत लाती हैं।

    क्या मुहूर्त देखना जरूरी है?

    अक्षय तृतीया की सबसे खास बात यह है कि इस दिन किसी विशेष मुहूर्त की जरूरत नहीं होती। पूरा दिन ही शुभ माना जाता है, जिसे ‘अबूझ मुहूर्त’ या ‘स्वयं सिद्ध मुहूर्त’ कहा जाता है। यानी आप पूरे दिन में कभी भी शुभ काम या खरीदारी कर सकते हैं। फिर भी अगर आप विशेष समय में काम करना चाहते हैं, तो अभिजीत मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है।

    अभिजीत मुहूर्त का समय

    19 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य करना विशेष फलदायी माना जाता है।

    ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026 : 19 या 20 अप्रैल... कब है अक्षय तृतीया? जानें शुभ मुहूर्त और इस दिन किन चीजों का करें दान

    खरीदारी के लिए शुभ समय

    अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से लेकर 20 अप्रैल सुबह 7:49 बजे तक खरीदारी का शुभ समय रहेगा। यानी इस बार लोगों को करीब 19 घंटे से ज्यादा का शुभ मुहूर्त मिलेगा। इस दौरान आप सोना, चांदी, आभूषण, वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं।

    अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय - 10:49 ए एम से 05:51 ए एम, अप्रैल 20

    अवधि - 19 घण्टे 02 मिनट्स

    शुभ चौघड़िया मुहूर्त (दिन और रात)

    अगर आप चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार काम करना चाहते हैं, तो दिन और रात के कुछ खास समय शुभ माने गए हैं।

    ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें और किन चीजों से रखें दूरी, शुभ योग में खरीदारी करने से चमकेगी किस्मत

    दिन का चौघड़िया

    चर - सामान्य मुहूर्त : 07:29 ए एम से 09:06 ए एम

    लाभ – उन्नति मुहूर्त : 09:06 ए एम से 10:43 ए एम

    अमृत – सर्वोत्तम मुहूर्त : 10:43 ए एम से 12:20 पी एम

    शुभ – उत्तम मुहूर्त : 01:58 पी एम से 03:35 पी एम

    रात का चौघड़िया

    चर - सामान्य मुहूर्त : 09:35 पी एम से 10:57 पी एम

    लाभ – उन्नति मुहूर्त : 01:43 ए एम से 03:05 ए एम, अप्रैल 20

    अमृत – सर्वोत्तम मुहूर्त : 08:12 पी एम से 09:35 पी एम

    शुभ – उत्तम मुहूर्त : 06:49 पी एम से 08:12 पी एम

    अक्षय तृतीया का दिन नई शुरुआत, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस दिन पूजा, दान और सही समय पर खरीदारी करने से जीवन में खुशहाली और आर्थिक उन्नति की मान्यता है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts