फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर लॉन्च!फटे-चिथड़े कपड़ों में पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस बोले- ये क्या हो गया!

ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने अपने बिल्कुल अलग और चौंकाने वाले लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया। फटे-पुराने कपड़े और बिखरे अंदाज़ में उनकी एंट्री ने लोगों को हैरान कर दिया, तो वहीं सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
फटे-चिथड़े कपड़ों में पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस बोले- ये क्या हो गया!
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कभी सूट-बूट में स्टाइल मारने वाले, कभी एक्शन से स्क्रीन हिला देने वाले अक्षय कुमार ने इस बार अपनी एंट्री से पूरा गेम ही बदल दिया। ना कोई हीरो वाली चमक, ना ग्लैमरस अंदाज बल्कि फटे-पुराने कपड़े, बिखरे बाल और ऐसा लुक कि लोग कुछ सेकंड के लिए पहचान ही नहीं पाए।

    हाल ही में हुई फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने जो अवतार लिया, उसने हर किसी को चौंका दिया। उनका ‘भिखारी लुक’ इतना रियल लगा कि कुछ लोग सच में टेंशन में आ गए। वहीं कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा ये फिल्म का प्रमोशन है या सच में हालत खराब हो गई?

    अक्षय कुमार का मजाकिया जवाब

    जब इस लुक को लेकर सवालों की बौछार हुई, तो अक्षय कुमार ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा, मेरी ये हालत भूतों ने की है… सब भूतों का काम है।  इतना ही नहीं, उन्होंने मजाक में यह भी जोड़ दिया कि फिल्म प्रोड्यूस करने पर भी ऐसी हालत हो जाती है।

    ये भी पढ़ें: Mahakal Temple Ujjain : उज्जैन के महाकाल मंदिर में 30 किलो चांदी की सामग्री व ड्रोन कैमरा दान

    /img/99/1775548342698

    ऐसा लुक कि लोग हो गए कंफ्यूज

    अक्षय कुमार की यह हालात देख कर सभी हैरान थे, कुछ ने तो वहीं कह दिया- ये फिल्म का प्रमोशन है या सच में हालात खराब हो गई है, कुछ लोग तो उनकी हालत देखकर सच में टेंशन में आ गए, वहीं बाकी जनता अपनी हंसी नहीं रोक पा रही है, वीडियो के कमेंट सेक्शन में तो मीम्स की बरसात शुरू हो गई है, कोई कह रहा है, लगता है EMI भरते-भरते ये हाल हो गया, तो कोई लिख रहा है, अक्षय सर मेथड एक्टिंग को थोड़ा ज्यादा ही सीरियस ले गए।

    /img/99/1775548296138

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    भूत बंगला एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार का यह अनोखा अंदाज साफ दिखाता है कि आज के दौर में सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि उसका प्रेजेंटेशन भी उतना ही जरूरी है।

    इवेंट में दिखी स्टारकास्ट

    इस खास मौके पर अक्षय के साथ तब्बू, डायरेक्टर प्रियदर्शन, प्रोड्यूसर एकता कपूर और एक्ट्रेस वामिका गब्बी भी मौजूद रहीं। सभी ने साथ में फोटो खिंचवाई, मीडिया से बातचीत की और इवेंट को फुल एंटरटेनमेंट मोड में बदल दिया।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts