कोलकाता:अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से की मुलाकात; बोले- भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं

अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। मुलाकात के दौरान कई राजनीतिक संकेत भी सामने आए। इस बैठक को विपक्षी एकजुटता के नजरिए से देखा जा रहा है।
सपा प्रमुख ने बीजेपी पर कसा तंज
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को कोलकाता पहुंचे। यहां उन्होंने ममता बनर्जी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बंगाल चुनाव के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। दोनों नेताओं के बीच बातचीत को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। मुलाकात के दौरान टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। इससे साफ है कि यह बैठक सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण थी।
अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश यादव का किया स्वागत
मुलाकात के दौरान टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने गले मिलकर उनका अभिनंदन किया। यह दृश्य राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि विपक्षी दलों के बीच रिश्ते मजबूत करने की कोशिश जारी है। इस मुलाकात ने सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

'आप हारी नहीं है'
अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से कहा कि वह हारी नहीं हैं। उन्होंने उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की। यह बयान ऐसे समय में आया है जब चुनाव परिणामों के बाद टीएमसी को झटका लगा है। अखिलेश का यह समर्थन विपक्षी एकजुटता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष एक मंच पर आने की कोशिश कर रहा है।
बीजेपी पर सामंती सोच का आरोप
बता दें कि अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए हैं। उनका कहना था कि लोगों ने दबाव में मतदान किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं। अखिलेश ने बीजेपी को सामंती सोच वाला बताते हुए कहा कि वह महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती।
ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार की सजा: चीन में दो पूर्व रक्षामंत्रियों को दी गई फांसी की सजा, करप्शन का था आरोप
चुनाव के बाद कई इलाकों में हुई हिंसा
बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में तनाव का माहौल बना हुआ है। बीजेपी ने ऐतिहासित जीत हासिल की है, जबकि टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा हैं। चुनाव के बाद कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं बीते दिनों शुभेंद्रु अधिकारी के पीए की हत्या से माहौल तनावपूर्ण हो गया है।












