Ajay Devgn ने शुरू की Drishyam 2 की शूटिंग, फिल्म के सेट से सामने आई पहली फोटो

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। अगले कुछ महीनों में बड़े पैमाने पर गोवा में इसकी शूटिंग की जाएगी। यह फिल्म अजय देवगन की हिट फिल्म 'दृश्यम' की सीक्वल है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी को-एक्ट्रेस श्रिया सरन और फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक के साथ एक तस्वीर साझा की है।
एक्टर ने शेयर की फोटो
अजय देवगन ने फिल्म के सेट से अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "क्या एक बार फिर विजय अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट कर पाएगा? 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू हुई।" फोटो में अजय के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रिया सरन भी नजर आ रही हैं। बता दें कि दृश्यम 2 की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई है।











