Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देशभर के एयरपोर्ट पार्किंग नियमों में बड़ा बदलाव :पिक एंड ड्रॉप अब होगा मुफ्त वर्तमान टेंडर खत्म होते ही मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार अब तक इंदौर एयरपोर्ट पर पिक एंड ड्राप के लिए निर्धारित समय (करीब 7 मिनट) से अधिक रुकने पर यात्रियों को 50 रुपए तक शुल्क देना पड़ता था। देश के कई बड़े एयरपोर्ट पर तो यह राशी काफी अ​धिक थी।
पिक एंड ड्रॉप अब होगा मुफ्त वर्तमान टेंडर खत्म होते ही मिलेगी राहत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नवीन यादव, इंदौर। अपने यात्रियों को लेने छोड़ने एयरपोर्ट आने वाले वाहनों के मालिकों को एयरपोर्ट अथॉरटी ऑफ इंडिया ने बड़ी राहत दी है। एयरपोर्ट पार्किंग व्यवस्था में बदलाव करते हुए नई कमर्शियल पॉलिसी जल्द लागू की जाएगी, जिसके तहत पिक एंड ड्रॉप के लिए अब कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। एयरपोर्ट पर पार्किंग के वर्तमान ठेकों के खत्म होते ही यह नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

    जानकारी के अनुसार अब तक इंदौर एयरपोर्ट पर पिक एंड ड्राप के लिए निर्धारित समय (करीब 7 मिनट) से अधिक रुकने पर यात्रियों को 50 रुपए तक शुल्क देना पड़ता था। देश के कई बड़े एयरपोर्ट पर तो यह राशी काफी अ​धिक थी। इस नियम को लेकर अक्सर यात्रियों और पार्किंग स्टाफ के बीच विवाद की स्थिति बनती थी। लगातार मिल रही शिकायतों और रोजाना होने वाले विवादों को देखते हुए यह अहम फैसला लिया गया है।

    यह भी पढ़ें: Bhojshala Dispute : सामाजिक सद्भाव बनाए रखने पर जोर, हाईकोर्ट में बहस जारी

    इंदौर एयरपोर्ट के पीआरओ रामस्वरूप यादव ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा नई व्यवस्था को मंजूरी दे दी गई है और इसे जल्द ही देशभर के एयरपोर्ट पर लागू किया जाएगा। इस फैसले से खासतौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी जो केवल यात्रियों को छोड़ने या लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचते हैं। नई पॉलिसी लागू होने के बाद एयरपोर्ट पर ट्रैफिक मैनेजमेंट भी बेहतर होने की उम्मीद है और यात्रियों का समय व पैसा दोनों बचेगा।

    यह भी पढ़ें: पिकनिक स्पॉट बना क्राइम स्पॉट: गैंगरेप आरोपियों का पर्दाफाश- दोनों आरोपी गिरफ्तार

    ऐसी रहेगी व्यवस्था

    यादव ने बताया कि अभी वाहनों को आते समय ​स्लिप दी जाती है। यहां से वापस जाते समय अगर 7 मिनट से उपर हो जाते है। तो शुल्क लगता है। कई बार वाहन चालक ​​शिकायत करते है कि जानबूझ कर देरी करते है। इससे इस समस्या से राहत मिल जाएगी। नई व्यवस्था में यात्री को उतार कर वाहन सीधे बाहर निकल जाएगा। जिन लोगों को रूकना होगा वे पार्किंग में जाएगें। टर्मिनल के बाहर कर्मचारी किसी भी वाहन को अनावश्यक नहीं खड़े रहने देंगे। जिससे भीड़ नहीं लगेगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts