PlayBreaking News

पिकनिक स्पॉट बना क्राइम स्पॉट: गैंगरेप आरोपियों का पर्दाफाश- दोनों आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
गैंगरेप आरोपियों का पर्दाफाश- दोनों आरोपी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर (ग्रामीण)। बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बेरछा जंगल में हुई छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने आखिरकार बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। 14 अप्रैल 2026 को हुई इस दरिंदगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है, जिन्होंने जंगल में युवती को घसीटकर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था।

    संबंधित खबर: जंगल में दरिंदगी: छात्रा से हैवानियत जाम गेट गैंगरेप कांड की दिलाई याद

      मंदिर दर्शन के बाद बनी दरिंदगी की शिकार

    पीड़िता अपने मित्र के साथ लगनसा बाबा मंदिर दर्शन के लिए आई थी। दर्शन के बाद दोनों बेरछा जंगल में बैठे थे, तभी दो दरिंदे वहां पहुंचे। उन्होंने युवक के साथ मारपीट की और युवती को जबरन घसीटते हुए जंगल के अंदर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

    ये भी पढ़ें: महू गैंगरेप केस: स्केच जारी, 10 हजार का इनाम- फिर भी पुलिस के हाथ खाली

      पुलिस का बड़ा एक्शन, SIT और ड्रोन सर्च

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया। जंगल में ड्रोन और पैदल सर्च ऑपरेशन चलाया गया, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। आरोपियों के स्केच जारी कर उन पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

     

      दबिश देकर पकड़े गए दरिंदे

    विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने बेरछा जंगल में ही दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी पहले से ही ऐसे अपराधों में लिप्त रहे हैं और सुनसान जगहों को अपना अड्डा बनाकर वारदातों को अंजाम देते थे।

     जंगल, तालाब और पिकनिक स्पॉट बने शिकारगाह

    जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान जंगलों, तालाब किनारों और पिकनिक स्पॉट्स के आसपास घात लगाकर बैठते थे। जैसे ही कोई प्रेमी युगल या युवक-युवती वहां पहुंचते, ये दरिंदे हमला कर देते। मारपीट, दुष्कर्म और लूटपाट के बाद बदनामी और जान से मारने की धमकी देकर पीड़ितों को भगा देते थे।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts