People's Update
Monday, March 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    धार में इनकम टैक्स की रेड टीम बनकर करोड़ों की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    एयरबस A320 विमानों पर संकट :सोलर रेडिएशन से फ्लाइट कंट्रोल डेटा खतरे में, भारत सहित दुनिया की उड़ानें प्रभावित, क्या है पूरा मामला?

    एयरबस A320 विमानों में तेज सोलर रेडिएशन के कारण फ्लाइट कंट्रोल डेटा के करप्ट होने की गंभीर खामी मिली है। इससे विमान की ऊंचाई, दिशा और स्पीड जैसी अहम जानकारी गलत हो सकती है। EASA ने पुराने ELAC कंप्यूटर को तुरंत बदलने का आदेश दिया है। दुनिया भर में 6,000 और भारत में करीब 200–250 विमान प्रभावित हैं। इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें जांच और अपग्रेड के चलते देरी या रद्द होंगी।
    Publish Date: 29 Nov 2025, 9:01 AM (IST)Updated On: 30 Nov 2025, 5:37 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। देश और दुनिया की एयरलाइंस अचानक बड़े पैमाने पर ऑपरेशनल संकट से जूझ रही हैं। एयरबस A320 फैमिली के विमानों में सामने आई गंभीर तकनीकी खामी ने एविएशन इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। तेज सोलर रेडिएशन के कारण फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम का अहम डेटा करप्ट होने का खतरा बढ़ गया है। इससे विमान की ऊंचाई, गति, दिशा और पिच को नियंत्रित करने वाले सिस्टम प्रभावित हो सकते हैं।

      दुनिया भर में लगभग 6,000 विमान इस खतरे से प्रभावित बताए जा रहे हैं। भारत में भी करीब 200–250 विमानों को तत्काल जांच और अपग्रेड की जरूरत पड़ रही है। यानी उड़ानें बड़े स्तर पर प्रभावित हो सकती हैं।

      Twitter Post

      क्या है सोलर रेडिएशन का खतरा?  

      सूर्य से आने वाली हाई-एनर्जी रेडिएशन ने A320 फैमिली के फ्लाइट कंट्रोल के अहम हिस्से ELAC (Elevator Aileron Computer) को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। यह कंप्यूटर पायलट के कमांड से लेकर ऑटोपायलट मोड तक, विमान की दिशा, पिच, बैंकिंग और कई महत्वपूर्ण नियंत्रणों को संचालित करता है।

      • Airbus व EASA की जांच में पाया गया कि उच्च ऊंचाई पर तेज सोलर रेडिएशन ने ELAC के चिप में “बिट-फ्लिप” पैदा किया।
      • डेटा करप्शन हुआ।
      • कंप्यूटर ने गलत पिच या कंट्रोल डेटा पढ़ लिया।
      • ऑटोपायलट ऑन होने के बावजूद विमान अचानक नीचे की ओर झुकने लगा।

      यही खामी अब वैश्विक चिंता बन चुकी है। Airbus ने इसे बेहद गंभीर “सिस्टम डेटा करप्शन रिस्क” बताया है और कहा है कि फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के लिए जरूरी डेटा पर सोलर रेडिएशन सीधा असर डाल सकता है-जो किसी भी उड़ान के लिए सबसे खतरनाक स्थिति है।

      भारत में 200–250 ए320 विमानों पर मंडराता खतरा

      देश में कुल 560 से ज्यादा A320 फैमिली एयरक्राफ्ट उड़ान भरते हैं। इनमें से 200–250 विमान ऐसे हैं जिनमें तुरंत सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर बदलाव की जरूरत है। इन बदलावों के लिए विमान को कुछ समय के लिए ग्राउंड करना होगा, जिससे उड़ानें लेट होंगी। कई फ्लाइट्स कैंसिल भी हो सकती हैं। इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास फैमिली के सबसे ज्यादा विमान हैं।

      Airbus A320 फैमिली में शामिल हैं

      • A320 CEO
      • A320 Neo
      • A321 CEO
      • A321 Neo
      • A319 सीरीज

      तकनीकी खामी क्या है?

      Airbus ने एक Alert Operators Transmission (AOT) जारी करते हुए बताया कि सूर्य से आने वाला तेज रेडिएशन ELAC (Elevator Aileron Computer) के डेटा को करप्ट कर सकता है।

      ELAC क्या करता है?

      यह कंप्यूटर उड़ान के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करता है-

      • ऊंचाई का डेटा
      • विमान की दिशा
      • स्पीड
      • विंग कंट्रोल (फ्लैप, एलेरॉन)
      • इंजन पावर लेवल
      • पिच और रोल जैसी ऑटोपायलट कमांड

      अगर रेडिएशन डेटा गड़बड़ा देता है, तो विमान गलत संकेतों के आधार पर उड़ सकता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।

      भारत की एयरलाइंस की प्रतिक्रिया

      एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि उसे एयरबस का अलर्ट मिल चुका है और अधिकतर विमान इस खामी से प्रभावित नहीं हैं, लेकिन वैश्विक निर्देशों के चलते कुछ उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन की संभावना है।

      Twitter Post

      एयरलाइन ने यात्रियों से संपर्क विवरण अपडेट रखने और ऐप या वेबसाइट पर अपनी उड़ानों की स्थिति जांचने की अपील की है। एयर इंडिया ने भी कहा कि अगले कुछ दिनों में कई उड़ानें प्रभावित होंगी।

      Twitter Post

      इंडिगो ने कहा है कि वह यात्रियों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए चरणबद्ध तरीके से बदलाव कर रहा है।

      दुनिया भर में भी व्यापक असर 

      Airbus के प्रवक्ता के अनुसार, इस तकनीकी मरम्मत प्रक्रिया से विश्वभर में लगभग 6,000 विमान प्रभावित होंगे। कई एयरलाइनों ने पहले ही उड़ानें रद्द या कम कर दी हैं।

      • एयर फ्रांस ने 35 उड़ानें रोक दी हैं।
      • मेक्सिको की वोलारिस ने तीन दिनों तक उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन की चेतावनी दी। 
      • अमेरिकन एयरलाइंस के 480 A320 विमानों में से 340 में तुरंत अपग्रेड की जरूरत है।
      • जर्मनी की लुफ्थांसा और यूके की ईज़ीजेट भी अपने कई विमानों को अस्थायी रूप से ग्राउंड कर रही हैं।
      • कोलंबिया की अवियांका पर सबसे बड़ा असर हुआ है, क्योंकि उसके 70% से अधिक विमान इस रिकॉल के दायरे में हैं। उसने 8 दिसंबर तक टिकट बिक्री रोक दी है।

      एयरबस के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉल

      Airbus ने स्वीकार किया है कि यह उसके 55 वर्षों के इतिहास का सबसे बड़ा तकनीकी रिकॉल है। विडंबना यह है कि यह घोषणा ठीक उसी समय आई जब A320 मॉडल दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला विमान बना था, जिसने Boeing 737 को भी पीछे छोड़ दिया था।

      कंपनी का कहना है कि मरम्मत से यात्रियों को असुविधा होगी, लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि है। अधिकांश नए A320neo विमानों में केवल 30 मिनट का सॉफ्टवेयर अपडेट लगेगा, जबकि पुराने मॉडलों में हार्डवेयर बदलने में 2–3 दिन तक का समय लग सकता है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Mithilesh Yadav
      By Mithilesh Yadav

      वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      धार में इनकम टैक्स की रेड टीम बनकर करोड़ों की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया

      धार में इनकम टैक्स की रेड टीम बनकर करोड़ों की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया

      फर्जी लैब रिपोर्ट से एक्सपोर्ट के मामले में फूड कंपनी का डायरेक्टर मोदी गिरफ्तार, ED ने लिया रिमांड पर

      फर्जी लैब रिपोर्ट से एक्सपोर्ट के मामले में फूड कंपनी का डायरेक्टर मोदी गिरफ्तार, ED ने लिया रिमांड पर

      वेकेशन पैकेज का झांसा पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर लगाया ₹3.10 लाख जुर्माना

      भोपाल:वेकेशन पैकेज का झांसा पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर लगाया ₹3.10 लाख जुर्माना

      बरेठा टोल प्लाजा पर संत समाज का प्रदर्शन, दो घंटे तक हाईवे पर लगा जाम

      ग्वालियर:बरेठा टोल प्लाजा पर संत समाज का प्रदर्शन, दो घंटे तक हाईवे पर लगा जाम

      ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने रचा इतिहास, ‘बेस्ट सिनेमैटोग्राफी’ जीतने वाली पहली महिला बनीं

      Academy Awards 2026: ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने रचा इतिहास, ‘बेस्ट सिनेमैटोग्राफी’ जीतने वाली पहली महिला बनीं

      गोलगप्पों की प्लेट हुई छोटी, फ्री टिक्की न मिलने पर हुए विवाद

      गैस सिलेंडर की किल्लत का असर!गोलगप्पों की प्लेट हुई छोटी, फ्री टिक्की न मिलने पर हुए विवाद

      सोफिया फिरदौस समेत तीन विधायकों की क्रॉस वोटिंग

      राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की फजीहत!सोफिया फिरदौस समेत तीन विधायकों की क्रॉस वोटिंग

      दिवाली 2026 पर होगी रिलीज, अंशुमान झा ने बर्थडे पर किया ऐलान

      'लकड़बग्घा 2' का टीजर पोस्टर जारी: दिवाली 2026 पर होगी रिलीज, अंशुमान झा ने बर्थडे पर किया ऐलान

      गांव, कस्बों के साथ शहरों में भी अब कंडों पर सुलग रहे चूल्हे, दाम भी बढ़े   

      LPG की किल्लत...गांव, कस्बों के साथ शहरों में भी अब कंडों पर सुलग रहे चूल्हे, दाम भी बढ़े  

      प्रभास की नई रणनीति, दो बड़े निर्देशकों के साथ लाएंगे पैन-इंडिया फिल्में

      प्रभास की नई रणनीति, दो बड़े निर्देशकों के साथ लाएंगे पैन-इंडिया फिल्में

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....