Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एअर इंडिया विमान को फिर मिली बम की धमकी :वाराणसी एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Follow on Google News
वाराणसी एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वाराणसी। मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में बम की धमकी मिली है। जिसके बाद वाराणसी हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, फ्लाइट बुधवार को मुंबई से वाराणसी आ रही थी। तभी वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को धमकी भरा ईमेल मिला।  ATC ने फ्लाइट के पायलटों को अलर्ट किया और जल्द लैंडिंग कराने के निर्देश दिए। 

    सभी यात्री सुरक्षित

    वाराणसी एयरपोर्ट एरिया में विमान होने के चलते टर्मिनल 1 पर इमरजेंसी कराई गई और उसे आइसोलेशन में ले जाया गया है। फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ता विमान और अफसर धमकी के सोर्स की जांच प्रक्रिया में जुटे हैं । सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोर्स ने एयरपोर्ट का टर्मिनल और विमानन एरिया को खाली कराया है।

    एयरपोर्ट पर 'हाई अलर्ट' जारी

    धमकी की खबर मिलते ही एयरपोर्ट परिसर में ATS, STF, IB, LIU, एयरपोर्ट पुलिस और CISF की टीमें मौके पर पहुंची है। जहां एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 और एप्रन एरिया को खाली कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी को गंभीरता से लेते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।  ATC को मिले ईमेल में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी हमले की चेतावनी की बात कहीं गई है। जिससे देशभर के प्रमुख हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts