Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुआओं का दौर जारी!इंडस्ट्री के दिग्गज पहुंचे अस्पताल, अब कैसे हैं ICU में भर्ती सलीम खान?

दिग्गज स्क्रीनराइटर Salim Khan की तबीयत में अब पहले से सुधार बताया जा रहा है। माइनर ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
इंडस्ट्री के दिग्गज पहुंचे अस्पताल, अब कैसे हैं ICU में भर्ती सलीम खान?
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले दो दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। 17 फरवरी को उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है और उन्हें तुरंत ICU में शिफ्ट किया गया।

    Uploaded media

    अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में डॉ. जलिल पारकर ने बताया कि सलीम खान अब पहले से बेहतर हैं और इलाज को अच्छी तरह से रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। इस टीम में न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ शामिल हैं।

    Uploaded media

    वेंटिलेटर सपोर्ट पर है सलीम खान

    डॉक्टरों ने बताया कि सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। हालांकि उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। खबर है कि अगर उनकी रिपोर्ट्स सामान्य रहीं तो उन्हें जल्द ही वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है।

    18 फरवरी की सुबह उनकी एक सर्जरी भी हुई, जो सफल रही। डॉक्टरों ने साफ किया कि उनकी स्थिति उतनी गंभीर नहीं है, जितनी सोशल मीडिया पर बताई जा रही है। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है और हर जरूरी जांच की जा रही है।

    परिवार और इंडस्ट्री हर पल साथ

    इस मुश्किल समय में पूरा खान परिवार अस्पताल में मौजूद है। सलमान खान को देर रात लीलावती अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। उनके साथ कड़ी सुरक्षा थी। उनके चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी।

    Uploaded media

    अरबाज खान के बेटे अरहान भी देर रात अस्पताल पहुंचे। परिवार के सभी सदस्य लगातार सलीम खान के साथ हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

    फिल्म निर्माता सुभाष घई ने कहा कि सलीम खान उनके लिए भाई जैसे हैं और वह उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 
    पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उनके लिए प्रार्थना की। उन्होंने लिखा कि इस कठिन समय में सलीम खान को हिम्मत और अच्छी सेहत मिले। उन्होंने सलमान खान और पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    Twitter Post

    कई करीबी पहुंचे अस्पताल

    Uploaded media

    अभिनेता रितेश देशमुख भी सलीम खान का हाल जानने लीलावती अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात की और सलीम खान की तबीयत के बारे में जानकारी ली। प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी शाम के समय अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बातचीत की। इसके अलावा सलीम खान के पुराने साथी और मशहूर लेखक जावेद अख्तर भी उनका हाल जानने पहुंचे। वह पहले दिन भी अस्पताल आए थे।
     पूरा परिवार और उनके चाहने वाले उनकी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts