Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी :मेल में लिखा- 12:15 बजे करेंगे ब्लास्ट

भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को धमकी भरा ई‑मेल मिला है। मेल में लिखा था कि, कैंपस में साइनाइड बम रखे गए हैं जो 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। प्रशासन ने स्टाफ और छात्रों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस और बम डिस्पोजल टीम मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा और अपडेट्स के लिए बने रहें।
मेल में लिखा- 12:15 बजे करेंगे ब्लास्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। शहर की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को धमकी भरा ई‑मेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि कॉलेज में साइनाइड युक्त बम रखे गए हैं। धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस ने तुरंत यूनिवर्सिटी को खाली कराया और जांच शुरू कर दी।

    धमकी भरे मेल में क्या लिखा

    मिली जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ई‑मेल में लिखा था-

    आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं। जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर और स्टूडेंट को निकाल लें… अल्लाह हू अकबर।

    ई‑मेल में LTTE (एलटीटीई) संगठन का भी जिक्र किया गया है।

    यूनिवर्सिटी और प्रशासन की प्रतिक्रिया

    धमकी मिलने के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने तुरंत सभी छात्रों, डॉक्टरों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही बम डिस्पोजल टीम को मौके पर बुलाया गया।

    पुलिस जांच और सुरक्षा उपाय

    निशातपुरा थाना पुलिस यूनिवर्सिटी और आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच कर रही है। धमकी भरे मेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कैंपस में किसी भी संदिग्ध वस्तु की खोज में पूरी सतर्कता बरती।

    Uploaded media

    पीपुल्स यूनिवर्सिटी में चल रही चेकिंग...

    स्टाफ और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    स्टाफ और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस की टीम।

    सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस की टीम।   

    खाली कराया गया कैंपस।

    खाली कराया गया कैंपस। 

    बम की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची।

    बम की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची।

    देखें वीडियो...

    ग्राउंड रिपोर्टिंग का वीडियो...

    जयपुर के SKIT कॉलेज को भी मिली थी धमकी

    एक दिन पहले ही जयपुर के जगतपुरा स्थित स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (SKIT) कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी भरे ई‑मेल में दावा किया गया था कि, कॉलेज में आरडीएक्स बम लगाए गए हैं और 11:45 बजे विस्फोट होगा। मेल में यह भी कहा गया था कि, C-4 RDX से बने 19 IED जरूरी जगहों पर रखे जा चुके हैं।

    धमकी मिलते ही प्रशासन ने सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर कैंपस में गहन जांच शुरू की।

    ई‑मेल में धमकी देने वालों ने राजनीतिक आरोप भी लगाए और बताया कि यह कार्रवाई बालूचोटन टाइगर्स DMK IT विंग की ओर से की गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि, प्रारंभिक जांच में यह धमकी फर्जी भी हो सकती है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts