Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर एयरपोर्ट पर Air India Express की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 161 यात्री सवार थे, इंजन में आई खराबी

इंदौर एयरपोर्ट पर Air India Express की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 161 यात्री सवार थे, इंजन में आई खराबी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। उड़ान संख्या IX-1104 के इंजन में तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार सभी 161 यात्री सुरक्षित हैं। पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट पर प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

    इंजन में आई तकनीकी खराबी

    जानकारी के अनुसार, Air India Express की फ्लाइट सुबह 6.40 बजे दिल्ली से रवाना होकर 8.15 बजे इंदौर पहुंचने वाली थी। लेकिन यह 8.28 बजे दिल्ली से रवाना हुई। जैसे ही विमान इंदौर के नजदीक पहुंचा, उसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी।

    इमरजेंसी अलर्ट और यात्रियों में हड़कंप

    ATC से सूचना मिलते ही इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया। रनवे के आसपास फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और CISF की टीमें तैनात कर दी गईं। विमान में बैठे यात्रियों को जब आपातकालीन लैंडिंग की जानकारी मिली तो उनमें हड़कंप मच गया। वहीं, एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे उनके परिजन भी घबराहट में आ गए।

    सुरक्षित लैंडिंग और जांच जारी

    पायलट ने सूझबूझ से विमान को सुबह 9.51 बजे सुरक्षित लैंड कराया। फिलहाल विमान रनवे-02 पर खड़ा है और एयरपोर्ट की इंजीनियरिंग टीम इंजन की खराबी की जांच कर रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सुधार कार्य जारी है और विमान की स्थिति का आकलन करने के बाद आगे की उड़ान पर निर्णय लिया जाएगा।

    वापसी की फ्लाइट कैंसल

    जानकारी के आनुसार, इंदौर से दिल्ली जाने वाली वापसी की फ्लाइट (IX-1029), जो सुबह 10.05 बजे रवाना होनी थी, उसे इंजन की खराबी के कारण रद्द कर दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि खराबी ठीक होने के बाद विमान को दिल्ली भेजा जाएगा। यात्रियों को इस बीच एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts