AIIMS ने देशभर में निकाली वैकेंसी :ग्रुप-बी और ग्रप सी पदों पर होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 2 दिसंबर

ग्रुप-बी और ग्रप सी पदों पर होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 2 दिसंबर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने देशभर के विभिन्न एम्स और मेडिकल संस्थानों में ग्रुप-B और ग्रुप-C के पदों पर भर्ती के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-4) का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वाले कैंडिडेट्स के लिए ये अच्छा मौका है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2025 है।

    आवेदन से पहले ध्यान से पढ़े नोटिफिकेशन

    इस परीक्षा के लिए कई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं और 12वीं का प्रमाण-पत्र होना चाहिए। साथ ही ग्रेजुएशन या स्नातकोत्तर की डिग्री होना जरूरी है। वहीं पदों के मुताबिक, योग्यता अलग-अलग हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। बता दें इस भर्ती की खास बात यह है कि अधिकतर पदों पर उम्मीदवारों के पास कार्य अनुभव होना अनिवार्य नहीं है, इसलिए फ्रेशर्स भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

    कब होगी परीक्षा

    एम्स ने इग्जाम की तारीखें घोषित कर दी हैं। कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन का आयोजन 22 से 24 दिसंबर 2025 के बीच होगा। बता दें यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी ऑनलाइन मोड में होगी। जिसके लिए परीक्षा से ठीक तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे

    कितनी है एग्जाम फीस

    इस परीक्षा का शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है। जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3000 है। वहीं एससी, एसटी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को 2400 रखा देने होंगे। इसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा, और फीस जमा होते ही रसीद उम्मीदवारों को उपलब्ध कराई जाएगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts