ग्वालियर :ओवरटेक कर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गैराज संचालक घायल

हमले में एक गोली मिस हो गई, जबकि दो गोलियां यशविंदर के कंधे और सिर को रगड़कर निकली। तभी अचानक हमले से हड़कंप मच गया। इसी बीच हमलावर फरार हो गए फिर यशविंदर के साथी अरविंद ने तत्काल पुलिस को सूचना दी
ओवरटेक कर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गैराज संचालक घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र में बीते रोज कार गैराज संचालक पर दो अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर तीन फायर कर दिए। जिसमें दो गोलियां संचालक के कंधे और सिर को छूते हुए निकल गईं, जबकि एक फायर मिस हो गया। घटना में युवक की जान पर बन आई, लेकिन किस्मत से वह बच गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय यशविंदर सिंह रावत निवासी धीरपुरा सिलोरी, जिला दतिया, वर्तमान में महादजी नगर शिवपुरी लिंक रोड पर रहकर कार गैराज संचालित करते हैं। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे वह अपना गैराज बंद कर दोस्त अरविंद उर्फ गोविंदा सोनी के साथ स्कूटी (एमपी07 जेडई 6035) से घर लौट रहे थे। परम आशीष कॉलोनी के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश आए। पहले उन्होंने ओवरटेक किया, फिर बराबर में आकर पीछे बैठे बदमाश ने ताबड़तोड़ तीन फायर झोंक दिए।

    दो गोलियां छूकर निकलीं, एक मिस

    हमले में एक गोली मिस हो गई, जबकि दो गोलियां यशविंदर के कंधे और सिर को रगड़कर निकली। तभी अचानक हमले से हड़कंप मच गया। इसी बीच हमलावर फरार हो गए फिर यशविंदर के साथी अरविंद ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को पास के हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल व प्रत्यक्षदर्शी से पूछताछ की।

    यह भी पढ़ें: अवकाश के दिनों भी हो रहीं प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री : हर दिन 500 से अधिक रजिस्ट्रियां हो रहीं, आईएसबीटी व परी बाजार में उमड़ रही लोगों की भीड़

    सीसीटीवी में दिखे हमलावर

    घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच में बाइक सवार बदमाशों के फुटेज सामने आए हैं। लेकिन हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है, हमले के पीछे की वजह पुलिस तलाश कर रही है।

    टीआई ने दी जानकारी

    एक युवक के ऊपर फायरिंग की घटना हुई है, घायल खतरे से बाहर है। हमलावर कौन थे, फिलहाल युवक को जानकारी नहीं है। मामले में पड़ताल जारी है।

    -अमर सिंह सिकरवार, टीआई कंपू

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts