Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Govinda Hospitalised :गोविंदा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, घर पर हुए थे बेहोश; क्या हुआ एक्टर को?

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' कहे जाने वाले गोविंदा की तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के जुहू स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद उनकी सेहत को लेकर अगला अपडेट जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, गोविंदा अपने घर पर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद परिवार वालों ने उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचाया(
गोविंदा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, घर पर हुए थे बेहोश; क्या हुआ एक्टर को?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को मंगलवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, गोविंदा अपने घर पर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद परिवार वालों ने उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार उनकी जांच कर रहे हैं।

    देर रात इमरजेंसी में कराया गया भर्ती

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 11 नवंबर की देर रात गोविंदा अचानक घर पर बेहोश हो गए। उनके परिवार ने तुरंत डॉक्टरों से फोन पर संपर्क किया। शुरुआती दवाएं देने के बाद भी जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो रात करीब 1 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके करीबी दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने इस खबर की पुष्टि की और बताया गोविंदा जी को डिसओरिएंटेशन और बेहोशी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया है। अब डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। हम सब उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।

    ललित बिंदल ने बुधवार सुबह इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट।

    ललित बिंदल ने बुधवार सुबह इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट।

    फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने गोविंदा के जल्द ठीक होने की दुआएं की हैं। ललित बिंदल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- “मेरे प्रिय मित्र गोविंदा जी अस्पताल में भर्ती हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्दी स्वस्थ हों।”

    कई मेडिकल टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार

    अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गोविंदा के कई मेडिकल टेस्ट किए गए हैं और अब रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

    फैंस और इंडस्ट्री में चिंता

    धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा की सेहत को लेकर पहले से ही फैंस चिंतित थे, अब गोविंदा की तबीयत बिगड़ने की खबर ने लोगों को और परेशान कर दिया है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक लगातार #GetWellSoonGovinda जैसे हैशटैग से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

    दो दिन पहले धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे

    दिलचस्प बात यह है कि दो दिन पहले ही गोविंदा अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे, जहां वे पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहे थे। इसके अलावा हाल ही में वे एक डांस रियलिटी शो में स्पेशल गेस्ट के रूप में भी दिखाई दिए थे।

    अक्टूबर 2024 में हुआ था हादसा

    यह पहली बार नहीं है जब गोविंदा की तबीयत को लेकर चिंता बढ़ी हो। अक्टूबर 2024 में उनके साथ एक हादसा हुआ था, जब उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई थी और वह उनके पैर में लग गई थी। उन्हें उस वक्त भी इसी क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के बाद गोली निकाली गई थी और एक्टर पूरी तरह स्वस्थ हो गए थे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts