HDFC बैंक में AT1 बॉन्ड विवाद:12 अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई, सैलरी हाइक और ESOPs रद्द

बैंक ने क्रेडिट इश्यू के एडिश्नल टियर-1 (AT1) बॉन्ड की गलत बिक्री के आरोप में 12 वरिष्ठ और मिड-लेवल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
12 अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई, सैलरी हाइक और ESOPs रद्द
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के एकाएक इस्तीफे के बाद, HDFC बैंक फिर से सुर्खियों में है। बैंक ने क्रेडिट इश्यू के एडिश्नल टियर-1 (AT1) बॉन्ड की गलत बिक्री के आरोप में 12 वरिष्ठ और मिड-लेवल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

    अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

    कार्रवाई करते हुए 12 अधिकारियों के सैलरी इंक्रीमेंट रोक दिए गए। उनके एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन (ESOPs) रद्द कर दिए गए। जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई उनमें आशीष पार्थसारथी शामिल हैं जो ब्रांच बैंकिंग, पेमेंट्स, ट्रेजरी, लायबिलिटी प्रोडक्ट्स और मार्केटिंग के ग्रुप हेड हैं।

    ये भी पढ़ें: ATF महंगा, टिकट पर असर! फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने पर सरकार सख्त, एयरलाइंस से मांगा जवाब

    क्रेडिट इश्यू से जुड़ा है मामला

    साल 2023 में बैंक के कुछ अफसरों ने दुबई और बहरीन स्थित शाखाओं के जरिए NRIs (विदेश में रहने वाले भारतीयों) को क्रेडिट इश्यू के AT1 बॉन्ड बेचे। उन्होंने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि यह सुरक्षित निवेश हैं और FD की तरह पैसा तय समय पर लौट जाएगा। असल में, AT1 बॉन्ड्स जोखिम भरे होते हैं। अगर बैंक डूबता है या कुछ अप्रत्याशित होता है, तो इन बॉन्ड्स का मूल्य शून्य हो सकता है। मार्च 2023 में क्रेडिट इश्यू का UBS द्वारा आपातकालीन अधिग्रहण हुआ जिसके तहत इन बॉन्ड्स का मूल्य घटाकर शून्य कर दिया गया। इस वजह से निवेशकों के लाखों-करोड़ों रुपये डूब गए। 

    बैंक की प्रतिक्रिया

    CEO शशिधरन जगदीशन ने कहा कि यह कोई फ्रॉड नहीं है, बल्कि नियमों को समझने में तकनीकी गलती हुई। बैंक ने यह कार्रवाई संदेश देने के लिए की है कि ग्राहकों को गलत जानकारी देकर निवेश बेचना स्वीकार्य नहीं होगा। इसके अलावा दुबई ब्रांच में नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी गई। साथ ही अधिकारियों के स्टॉक ऑप्शन और सैलरी हाइक रद्द किए गए। यह कार्रवाई AT1 बॉन्ड विवाद के सिलसिले में बैंक द्वारा की गई जवाबदेही संबंधी कदमों की एक कड़ी है, जो ग्राहकों के हित और बैंक की विश्वसनीयता बनाए रखने पर केंद्रित है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts