Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दतिया से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती की सदस्यता खत्म, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बोले- नियमों के तहत की गई कार्रवाई

मध्य प्रदेश में दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने के मामले पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया कानून और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार की गई है।
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती की सदस्यता खत्म, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बोले- नियमों के तहत की गई कार्रवाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने की कार्रवाई पूरी तरह कानून और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय निष्पक्षता और नियमों के आधार पर लिया गया है।

    कोर्ट के फैसले के बाद तुरंत प्रभाव से कार्रवाई

    नई दिल्ली की विशेष अदालत ने राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा और एक लाख का जुर्माना लगाए जाने के बाद यह निर्णय लिया। मामले को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के 10 जुलाई 2013 के आदेश के अनुसार, सजा के साथ ही सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। इसी आधार पर 2 अप्रैल 2026 से उनकी सीट शून्य घोषित कर दी गई और गजट नोटिफिकेशन भी जारी हुआ।

    'मामले में 3 साल सजा'

    लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8(3) के तहत दो साल या उससे अधिक की सजा मिलने पर जनप्रतिनिधि अयोग्य हो जाता है। राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा मिलने से यह प्रावधान सीधे लागू हुआ। इसी के साथ तोमर ने बताया कि पहले भी आशा रानी सिंह और प्रह्लाद लोधी के मामलों में इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है, हालांकि बाद में कुछ मामलों में राहत भी मिली थी।

    'दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लिया गया निर्णय'

    विधानसभा अध्यक्ष ने साफ कहा कि उन्होंने हमेशा निष्पक्षता के साथ कार्य किया है और इस मामले में भी केवल कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा सचिवालय इन दिनों पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती के आयोजन की तैयारी में जुटा है। कोर्ट के आदेशों का पालन आगे भी इसी तरह किया जाएगा।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts