सतना में EOW की बड़ी कार्रवाई : 14 हजार रिश्वत लेते आरआई रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन सीमांकन के लिए मांगे 40 हजार

सतना में EOW की बड़ी कार्रवाई : 14 हजार रिश्वत लेते आरआई रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन सीमांकन के लिए मांगे 40 हजार
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व निरीक्षक (आरआई) को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को सतना तहसील कार्यालय में की गई, जहां आरोपी आरआई अजय सिंह को 14,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

क्या है पूरा मामला?

बिरसिंहपुर के किसान एवं फरियादी प्रतिनिधि रमेश पांडे ने अपनी जमीन के सीमांकन के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। इस काम के लिए आरआई अजय सिंह ने 40,000 रुपए की रिश्वत की मांग की। किसान ने पहले 26,000 रुपए दे दिए, लेकिन जब आरआई ने बाकी पैसे की मांग की, तो किसान ने रीवा EOW कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई।

ईओडब्ल्यू ने ऐसे बिछाया जाल

शिकायत की पुष्टि के बाद EOW ने पूरी योजना तैयार की। किसान को शेष 14,000 रुपए रिश्वत के तौर पर देने के लिए कहा गया और शुक्रवार को आरोपी को सतना सर्किट हाउस बुलाया गया। जैसे ही आरआई ने किसान से पैसे लिए, मौके पर मौजूद EOW की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व ईओडब्ल्यू डीएसपी किरण कीरो और निरीक्षक मोहित सक्सेना ने किया। आरोपी आरआई को पकड़ने के बाद उसे सतना सर्किट हाउस में ले जाकर कानूनी कार्रवाई की गई। ये भी पढ़ें- खंडवा में हादसा : ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, जावर-केहलारी के बीच हुआ हादसा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts