Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bollywood:शाहरुख स्टारर ‘किंग’ के बाद करियर में पहली बार हॉरर फिल्म में दिखेंगे अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन अपने फिल्मी करियर में एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा जैसी कई शैलियों की फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब वह पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रहे हैं।
शाहरुख स्टारर ‘किंग’ के बाद करियर में पहली बार हॉरर फिल्म में दिखेंगे अभिषेक बच्चन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अभिषेक बच्चन अपने फिल्मी करियर में एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा जैसी कई शैलियों की फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब वह पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी यह नई फिल्म दर्शकों के लिए भी एक अलग और रोमांचक अनुभव साबित हो सकती है।

    लोककथाओं पर आधारित हॉरर-थ्रिलर होगा प्रोजेक्ट

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और सिद्धार्थ आनंद एक लोककथाओं पर आधारित हॉरर-थ्रिलर प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया गया है।

    कहानी पिता और बेटी के भावनात्मक रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमेगी

    जानकारी के अनुसार, फिल्म की कहानी पिता और बेटी के भावनात्मक रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमेगी। इस प्रोजेक्ट का निर्माण सिद्धार्थ आनंद अपनी प्रोडक्शन कंपनी मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले करेंगे। फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जाएगा और इसमें आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: ‘कॉकटेल 2’ के बाद शाहिद-रश्मिका की साथ में नहीं फिल्म नहीं आ रही, अमित रविंद्रनाथ शर्मा खोज रहे नए एक्टर्स

    फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरू हो सकती है

    निर्माताओं का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय हॉरर फिल्मों से अलग दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देना है। बताया जा रहा है कि निर्देशक इस फिल्म को गंभीर और डरावने अंदाज में बनाना चाहते हैं, ताकि दर्शक सिनेमाघरों में फिर से ‘शुद्ध डर’ का अनुभव कर सकें। खबर है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरू हो सकती है। फिलहाल सिद्धार्थ आनंद अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ में व्यस्त हैं, जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts