Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 9 February 2025 : आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 9 February 2025 : आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 09 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार है। रविवार को सूर्य देव को समर्पित किया जाता है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने से स्वास्थ्य, धन और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 दिन के प्रारंभ में आप मानसिक द्विधाओं में खोए हुए रहेंगे। अन्य लोगों के साथ आप जिद्दी व्यवहार छोड़ देंगे और समाधानकारी व्यवहार अपनाएंगे। अपनी मधुरवाणी और भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। मध्याहन के बाद आपके उत्साह में वृद्धि होने की संभावना हैं और इससे मन प्रफुल्लित बनेगा। परिवारजनों के साथ संवादिता बढेगी। प्रवास के आयोजन की भी संभावना है। धनविषयक बातों का आप आयोजन कर सकेंगे।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – लाल और मैरून लकी नंबर – 9 आपका आजका दिन मध्यमफलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते है। दिवस के प्रारंभ में आपको शारीरिक तथा मानसिकरुप से स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा। आपकी सर्जनात्मक तथा कलात्मक शक्तियों में वृद्धि हो सकती है। कार्य उत्साह और चौक्सी से करेंगे। लेकिन मध्याहन के बाद आपका मानसिक व्यवहार द्विधापूर्ण रहेगा। इससे वैचारिक स्तर पर आप खोए रहेंगे। आवश्यक निर्णय इस समय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 7 आपका आजका दिन मिश्र फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आप चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में भी मतभेद रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आप सभी कार्यों में अनुकूलता का अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप कार्य करने में उत्साह का अनुभव होगा। परिवार का वातावरण भी परिवर्तित होगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 आप का दिन प्रातःकाल में पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायी समय है। स्त्रीवर्ग से लाभ होने का भी योग हैं। प्रियपात्र से भेंट होगी। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएँ उठेगी। जो कि पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ सकती है। आरंभित कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च की मात्रा बढेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – लाल और मैरून लकी नंबर – 9 आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय और व्यापार करनेवालों के लिए आज का दिन लाभदायी है। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएँगे। स्त्रीवर्ग से लाभ होने की भी संभावना है। संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा। छोटे प्रवास के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। दांपत्यजीवन में आनंद रहेगा।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 7 गणेशजी कहते हैं कि नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकुल है। आज आपके भीतर कुछ अधिक धार्मिकता और भष्मिमत्ता रहेगी। कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर उपस्थित होने की संभावना है। मध्याहन के बाद नए कार्य का आयोजन कर सकेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्णता की दिशा में आगे बढेंगे। व्यवसाय में बढो़तरी की संभावनाएँ हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। मान-सन्मान मिलेगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 गणेशजी कहते हैं कि आज नौकरी की जगह में आप को उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पडेगी। व्यवसाय में परेशानी खडी होगी। संतान के प्रति चिंता खडी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सर्जन कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद टालें।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 2 गणेशजी वर्तमान समय शांतिपूर्वक बीताने को कहते हैं। गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहे, नये सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने पीने में ध्यान रखें। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 8 आज बौद्धिक तार्किक विचार विनिमय के लिये समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने फिरने या मनोरंजन स्थल की मुलाकात होगी। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आप का मन खुश रहेगा। शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 8 आज आप के व्यापार धंधे में खूब सफलता मिलेगी, परंतु कानूनन न फंसे, उसका ध्यान रखें। व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगा। किसी के साथ पैसो की लेनीदेनी सफलतापूर्वक होगी। देश- विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीता लेंगे। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – सफेद और गुलाबी लकी नंबर – 6 गणेशजी कहते हैं कि आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आप के विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें। बच्चो के प्रश्न चिंतित करेंगे। नये काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 गणेशजी चेतावनी देते हैं कि मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगडे नहीं इस के लिये वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगडेगा। धन प्रतिष्ठा की हानि होगी। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts