
Aaj ka Rashifal। आज 28 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार है। मंगलवार का दिन मंगल ग्रह को समर्पित है। मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और युद्ध का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।
मेष राशि (Aries)
शुभ रंग – लाल, मैरून
लकी नंबर – 7
गणेशजी की कृपा से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्योंकि आज आप अच्छे मूड और स्वास्थ्य में रहेंगे, ऐसे में आप अपने कार्यों को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। आज अपनी ऊर्जा को कुछ रचनात्मक गतिविधियों में बदलने का प्रयास करें।
वृषभ राशि (Taurus)
शुभ रंग – काला, क्रीम
लकी नंबर – 6
गणेशजी के अनुसार, दिन तनावपूर्ण हो सकता है। आपका ऊर्जा स्तर भी अपने चरम पर पहुंच सकता है। गणेशजी को लगता है कि आज आप उन चीजों के पीछे अपना समय बर्बाद कर सकते हैं जो आपकी प्राथमिकता सूची में नहीं हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
शुभ रंग – सफेद, नारंगी
लकी नंबर – 4
गणेशजी को लगता है कि आज आपको मुद्दों को हल करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करना चाहिए, हालांकि आपको ज्यादा नहीं बोलना चाहिए क्योंकि इससे आप जल्दी थक सकते है। अत: कम बोलकर और कम सोचकर भी अपनी ऊर्जा बचाने की कोशिश करें।
कर्क राशि (Cancer)
शुभ रंग – गुलाबी, क्रीम
लकी नंबर – 7
गणेशजी के अनुसार, स्वास्थ्य की दृष्टि से ये बहुत अच्छा दिन नहीं है क्योंकि ग्रह गोचर आपके लिए कठिन हैं। आज, बाधाओं के प्रति आपका प्रतिरोध भी कम रह सकता है। ऐसे हालातों में आपको लोगों और स्थितियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करनी चाहिए।
सिंह राशि (Leo)
शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा
लकी नंबर – 6
आज का ये दिन आपके पक्ष में होता दिख रहा है। जिसमें आपके पूरे दिन उत्साही बने रहने की संभावना है। हालांकि, आपका पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम कर रहा होगा लेकिन फिर भी आपको ओवर ईटिंग से बचना चाहिए। गणेशजी कहते हैं कि आपको इस ‘स्वस्थ दिन’ का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।
कन्या राशि (Virgo)
शुभ रंग – भूरा, सलेटी
लकी नंबर – 4
आज, आपको घर पर आराम करने की जरूरत है। क्यूंकि आज का ये दिन उन चीजों के पक्ष में नहीं है, जिनके लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। गणेशजी को लगता है कि आपको अपने दिमाग को आराम देने और शांत रहने की जरूरत है।
तुला राशि (Libra)
शुभ रंग – क्रीम, सफेद
लकी नंबर – 7
आज आपका दिन ऊर्जा से भरा हुआ लग रहा है। हालांकि दिन थोड़ा-सा डिमांडिंग रहेगा लेकिन फिर भी आपको थकान महसूस नहीं होगी। आज आप जो कुछ भी करते हैं वह आपकी ऊर्जा से जुड़ा होगा। आज आप खुले विचारों वाले रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
शुभ रंग – काला, नीला
लकी नंबर – 8
गणेशजी कहते हैं कि आपको बेकार के कामों में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। साथ ही आपको तर्कों से बचना चाहिए वरना दूसरों के साथ आपके संबंध खतरे में पड़ सकते हैं। कुल मिलाकर आज आपको शांत रहने की जरूरत है।
धनु राशि (Saggittarius)
शुभ रंग – केसरिया, सफेद
लकी नंबर – 5
आज का दिन आपके लिए व्यस्त रह सकता है। गणेशजी के अनुसार, आप विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है। आप चीजों को अच्छी तरह से समझ पाएंगे क्योंकि आप अच्छे मूड में होंगे।
मकर राशि (Capricorn)
शुभ रंग – हरा, फिरौजी
लकी नंबर – 5
आज का ये दिन आपके लिए मुश्किल दिन लगता है। आप अपने काम समय पर पूरा करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। इससे तनाव उत्पन्न हो सकता है। वहीं आज आपकी प्रतिरोध शक्ति भी कम रह सकती है। गणेशजी की सलाह है कि मन की शांति के लिए, आपको योग और ध्यान करना चाहिए।
कुंभ राशि (Aquarious)
शुभ रंग – केसरिया, पीला
लकी नंबर – 3
आप आज अच्छे स्वास्थ्य में रहेंगे। आपको अपने दोस्तों से मिलना चाहिए। गणेशजी कहते है आज आप नए लोगों से मिल सकते हैं और इससे आपकी खुशी दोगुनी हो सकती है। वहीं आपका मूड भी आज अच्छा रह सकता है।
मीन राशि (Pisces)
शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा
लकी नंबर – 1
गणेशजी के अनुसार आज आप अपने लक्ष्य पर केन्द्रित रहेंगे। इसके अलावा, ये दिन भी आपके लिए अच्छा लगता है। आपका स्वास्थ्य भी कुशलता से काम करने के लिए काफी अच्छा लगता है। साथ ही आप अधिक समय तक काम करने में भी सक्षम होंगे।
One Comment