ममता बनर्जी की सत्ता खत्म!राज्यपाल ने बर्खास्त किया पूरा बंगाल मंत्रिमंडल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद Mamata Banerjee ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया।
ममता ने चुनाव परिणाम को बताया साजिश
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार, 6 मई 2026 को कहा कि चुनाव नतीजे जनता का जनादेश नहीं बल्कि एक साजिश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रही। ममता बनर्जी ने साफ कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी और राजनीतिक लड़ाई जारी रखेंगी।
सड़कों पर संघर्ष जारी रखने का ऐलान
ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के बीच जाकर आंदोलन करेगी और सड़कों पर उतरकर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूत करने की बात भी कही और कहा कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें: 'मुझे बर्खास्त कर दो, इस्तीफा नहीं दूंगी...', ममता बनर्जी जिद पर अड़ीं, विधायकों को काले कपड़े पहनने को कहा
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई सिर्फ भाजपा से नहीं थी, बल्कि चुनाव आयोग से भी थी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग ने बीजेपी के पक्ष में काम किया। ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे इस्तीफे का कोई सवाल नहीं है। हमारी हार जनता के फैसले से नहीं, बल्कि एक साजिश के तहत हुई है। मैं खुद को हारा हुआ नहीं मानती और लोक भवन नहीं जाऊंगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करीब 100 सीटों पर जनादेश छीना गया और उनकी पार्टी का मनोबल तोड़ने के लिए मतगणना की प्रक्रिया जानबूझकर धीमी की गई।
राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला
ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने के बाद राज्यपाल ने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया। इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें: हार के बाद ममता का बड़ा बयान: नैतिक तौर पर मेरी जीत हुई, नहीं दूंगी इस्तीफा!
बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
राज्य में नई सरकार गठन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी भी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की राजनीति में और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।











