Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 24 March 2025 : सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 24 March 2025 : सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 24 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार है। दशमी तिथि सुबह को 05:05 बजे तक रहेगी। उत्तरषाढा नक्षत्र सुबह 04:27 बजे तक रहेगा। सोमवार को भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। पंचांग के अनुसार सोमवार को किए गए कुछ विशेष उपायों से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 2 गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में आपको क्रोध आएगा। जिससे आपका कार्य न बिगडे अथवा तो नौकरी, व्यापार के स्थान या घर में किसी को दुःख न पहुंचे इसका ध्यान रखिएगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 आज आप शारीरिक तथा मानसिकरुप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह भी गणेशजी देते हैं। खान-पान में विशेष ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगडने की पूरी संभावना है। संभव हो तो प्रवास टालिएगा। आप निश्चित समय में आपका कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। योग-ध्यान से मानसिकरुप से शांत रह सकते हैं।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 8 गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों तथा परिवारजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रुप से सम्मान औऱ प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 3 गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करनेवाला होगा। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बितेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। नौकरी करनेवालो के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से सृजनात्मक कार्य सुंदररुप से संपन्न होगा। संतानो की और से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रो के साथ भेट आनंददायी होगी। धार्मिक परोपकार का कार्य आप करेंगे।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 8 आज के दिन समय अनुकूल नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। कई बातों को लेकर आप को चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यो के साथ अनबन रहेगी। मां का स्वास्थ्य बिगडेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखिएगा। धन का खर्च होगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 2 आज के दिन भाग्यवृद्धि होनेवाली है ऐसा गणेशजी कहते हैं। भाई-बहनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। हितशत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर कीजिएगा। धार्मिक हेतु से खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अधिक अनुकूल नही है ऐसा गणेशजी कहते हैं।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 गणेशजी सूचित करते हैं कि आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। प्रवास की विशेषकर धार्मिक यात्रा की संभावनाएँ प्रचुर हैं। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है। स्वजनों को मिलने से मन में आनंद रहेगा। दांपत्यजीवन का सुख और आनंद मिलेगा। आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति में वृद्घि होगी।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – लाल और मैरून लकी नंबर – 9 आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक रहने कि सूचना गणेशजी देते हैं। आज व्यावसायिक कार्यों में सहकारी हस्तक्षेप बढेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी तथा खर्च भी हो सकता है। आरोग्य संबंधी चिंता रहेगी। पुत्र एवं रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। दुर्घटना से संभलकर चलें।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद  लकी नंबर – 7 गणेशजी कहते है कि नए कार्यों के आयोजन का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है। लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढेगी। संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा। पत्नी और पुत्र की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए विवाह के संयोग उपस्थित होंगे। आप घूमने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 5 गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। आज आपके लिए कार्यसफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी। पिता तथा बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा। लक्ष्मीदेवी की कृपादृष्टि रहेगी। कुटुंब में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। सरकार की ओर से लाभ होगा। मान-सम्मान तथा पदोन्नति होगी। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts