Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 21 February 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 21 February 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifalआज 21 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार है। शुक्रवार को माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित किया जाता है। शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और धन का कारक माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि (Aries)

शुभ रंग – भूरा, सलेटी लकी नंबर – 5 आज के दिन का प्रारंभ का समय आनंद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा, वह आप ही के हित में रहेगा। राग-द्वेष से दूर रहिएगा तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चलिएगा। स्वास्थ्य भी संभालिएगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। रहस्यमय विषयों पर, गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण का अनुभव होगा। गहन चिंतन-मनन आपके मन को शांति प्रदान करेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

शुभ रंग – हरा, फिरोजी लकी नंबर – 4 व्यवसायीजनों को यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मचारियों का पूर्ण सहकार आप को मिल पाएगा। आर्थिक लाभ भी होगा। प्रतिस्पर्धीयों को आश्चर्य होगा। मध्याहन के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे और प्रियपात्र आप के मन को प्रफुल्लित करेंगे। नए वस्त्र और गृहोपयोगी वस्तुओं के पीछे धन का व्यय होगा। मान-सन्मान मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

शुभ रंग – केसरिया, पीला लकी नंबर – 6 आज का आप का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे। शारीरिक और मानसिकरुप से सावघान रहेंगे। मध्याहन के बाद व्यावसायिक वर्ग को व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं खड़ी होंगी। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धीयों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मचारीयों का सहकार मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा लकी नंबर – 2 हताशा मानसिकरुप से अस्वस्थ बनाएगी। जिस के कारण शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुडी समस्याएं सताएंगी। मध्याहन के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों से सहकार मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आप के मन को विचलित कर देंगे।

सिंह राशि (Leo)

शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा लकी नंबर – 5 आज छोटा प्रवास होगा ऐसे संकेत गणेशजी देते हैं। विदेशवासियों को अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकारों के लिए दिन लाभदायी है। परंतु मध्याहन के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। मानसिक हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड सकता है। पारिवारिक तथा जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुडी़ समस्याएं खडी़ होंगी।

कन्या राशि (Virgo)

शुभ रंग – सिल्वर, सफेद लकी नंबर – 4 अपने मन की द्विधायुक्त स्थिति को ध्यान में रखकर नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम न रहेगा तो मनदुःख के प्रसंग उपस्थित होंगे। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाऐंगे। परंतु मध्याहन के बाद आप का समय अनूकुल दिखेगा। भाई-बंधुओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बाहर जाने के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

तुला राशि (Libra)

शुभ रंग – भूरा, सलेटी लकी नंबर – 7 गणेशजी कहते हैं कि आज की कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में बहुत निर्धारपूर्वक निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से संपूर्ण स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता और समतोल विचारधारा से कार्य को संपन्न करना सरल हो जाएगा। वस्ताभूषण और मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। मध्याहन के बाद आप का मन द्विधायुक्त स्थिति में रहेगा, जिससे आप को निर्णय लेने में कठिनता का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ संभव हो तो वाद-विवाद टालिऐगा। अपने अहम् को आज के दिन अलग सरकाकर व्यवहारिक निर्णय लेने से वातावरण मेलजोल भरा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शुभ रंग – क्रीम, सफेद लकी नंबर – 6 आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। सम्बंधियों के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना बन सकती है। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे। आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

धनु राशि (Saggittarius)

शुभ रंग – गुलाबी, क्रीम लकी नंबर – 3 व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार-जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारी वर्ग को भी लाभ होगा। परंतु मध्याहन के बाद गणेशजी स्वास्थ्य संभालकर चलने की सलाह देते हैं। अविचारी कार्य अथवा व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दीजिएगा। अपनी वाणी पर संयम रखिएगा।

मकर राशि (Capricorn)

शुभ रंग – सफेद, नारंगी लकी नंबर – 7 आज का दिन गृहस्थजीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिवारजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। सहकर्मचारीयों का सहकार मिलेगा। मध्याहन के बाद मित्रों के साथ भेंट होगी और किसी मनोहर स्थल पर पर्यटन जाने की संभावना भी है। आय में वृद्धि होने का योग है। व्यापारी वर्ग को व्यापार से लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarious)

शुभ रंग – काला, क्रीम लकी नंबर – 9 आज के दिन बौद्धिक कार्य, नवसर्जन और लेखन-प्रवृत्ति में आप उलझे रहेंगे। नए कार्य का आजसे प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास का या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की भी संभावना है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। थोडा़ संभलकर चलना पडे़गा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। परंतु मध्याहन के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। माता की ओर से लाभ होगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।

मीन राशि (Pisces)

शुभ रंग – लाल, मैरून लकी नंबर – 1 गणेशजी आज आपको वाणी और वर्तन को संयमित रखने की सलाह देते हैं। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। मघ्याहन के बाद विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। व्यावसायिक स्थल पर सहकार मिलेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में न पडने की सलाह गणेशजी देते हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts