ताजा खबरधर्म

Aaj ka Rashifal 19 May 2025 : सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है… पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal। आज 19 मई 2025 को ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार है। षष्ठी तिथि सुबह 06:11 AM तक रहेगी। इस दौरान श्रवण नक्षत्र शाम 07:29 तक रहेगा। इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। सोमवार को भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। पंचांग के अनुसार सोमवार को किए गए कुछ विशेष उपायों से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद

लकी नंबर – 2

आज आप सुस्त रहेंगे और शरीर में ताजगी का अभाव रहेगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं। स्वभाव में उग्रता बढ़ने के कारण आपका काम बिगड़ सकता है। इसलिए उग्रता को अंकुश में रखना हितकर है। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों और महत्त्वपूर्ण लोगों के साथ आपको अधिक चर्चा और विवाद को टालना चाहिए। किसी धार्मिक काम से बाहर जाने की संभावना है।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा

लकी नंबर – 1

अत्यधिक कार्यभार तथा खान-पान में असावधानी रखने के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। पर्याप्त मात्रा में नींद और आहार न मिलने के कारण मन बेचैन रहेगा। आज प्रवास न करना अधिक हितकर है क्योंकि उसमें विघ्न आ सकते हैं। समय पर काम न होने के कारण आपका मिजाज उग्र बनने की संभावना है। गणेशजी बताते हैं कि आध्यात्मिक अध्ययन तथा ध्यान और योग आपको मानसिक राहत देंगे।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – काला और नीला

लकी नंबर – 8

आज आप मौज-शौक और मनोरंजन में रुचि विकसित करेंगे। मित्रो तथा प्रियजनों के साथ बाहर जाएँगे। सार्वजनिक जीवन में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर आकर्षित होंगे। आपके जीवन में किसी प्रणय प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। सार्वजनिक रूप से मान सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। आप दान- धर्म भी कर सकते हैं।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – केसरिया और पीला

लकी नंबर – 3

गणेशजी की कृपा दृष्टि आपके साथ होने से आपका आज का दिन आनंद और सफलता का बना रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। नौकरी करने वालों के आफिस का वातावरण अच्छा रहेगा। आपके अधिनस्थ लोगों से तथा ननिहाल से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। आप आवश्यक वस्तुओं के पीछे खर्च कर सकेंगे। अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा

लकी नंबर – 1

आज आप तन-मन की स्वस्थता के साथ काम कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप सृजनात्मक कार्यों में रुचि विकसित करेंगे। साहित्य के क्षेत्र में कुछ नए लिखने की प्रेरणा प्राप्त करेंगे। प्रेमी अपने प्रिय व्यक्ति से मिल सकेंगे। आपकी संतान आपको अच्छे समाचार देंगी। धर्म और सेवा के साथ जुड़ी प्रवृत्तियाँ करने में आप बहुत आनंद अनुभव करेंगे।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – काला और नीला

लकी नंबर – 8

आपको आज प्रतिकूलताओं के लिए तैयार रहना पड़ेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। अपनी तबीयत के विषय में चिंता रहा करेगी। मन में चिंता का भार अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए समय अनुकूल नहीं लगता।वाहन तथा स्थावर संपत्ति से सम्बंधित कोई तकलीफ खड़ी हो सकती है। खर्च होने की भी संभावना है।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद

लकी नंबर – 2

वर्तमान समय में आपका भाग्य आपके पक्ष में होने से यदि आप नए कार्य पर साहस शुरू करना चाहते हों तो दिन बहुत अनुकूल है, ऐसा गणेशजी बताते हैं। उचित ढंग से पैसे का निवेश करेंगे तो निश्चित रूप से लाभ होगा। परिवार में लोगों के साथ सम्बंध बहुत प्रगाढ़ बनेंगे। आप नजदीक के धार्मिक स्थान की मुलाकात ले सकेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सम्बंधियों का अच्छा समाचार प्राप्त करके आनंद अनुभव करेंगे।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी

लकी नंबर – 4

गणेशजी बताते हैं कि आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। आपके कम बोलने में ही आपकी भलाई है। ऐसा करके आप परिवारजनों के साथ के वाद-विवाद को टाल सकेंगे। तबीयत की चिंता रहेगी। गलत चर्चा पर आपको नियंत्रण रखना पड़ेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा

लकी नंबर – 1

गणेशजी कहते हैं कि आज आप निर्धारित कार्यों में सफलता तथा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आप परिवार सहित शुभ अवसर में उपस्थित हो सकेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की संभावना है। अपने स्वजनों से मिलकर खुशी अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन में अधिक सातत्य और प्रगाढ़ सम्बंध स्थापित कर सकेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – लाल और मैरून

लकी नंबर – 9

आपका दिन धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों में आप पैसे खर्च कर सकेंगे। परिवारजनों तथा सम्बंधियों के साथ बातचीत में ध्यान रखना पड़ेगा, अन्यथा उनका मन दुखी होने की संभावना है। आपको परिश्रम के अनुपात में परिणाम न मिलने से निराशा अनुभव होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। आपके वैवाहिक जीवन में मतभेद खड़े हो सकते हैं। परंतु गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है, वे आपकी तकलीफें कम करेगें।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद 

लकी नंबर – 7

आज आप नए कार्य हाथ में लेंगे। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। नौकरी- धंधे में आय के नए स्रोत खड़े करेंगे। आपको अपने स्त्री मित्रों से लाभ हो सकेगा। समाज में आप मान- सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। परिवारजनों से आप संतोष और खुशी प्राप्त कर सकेंगे।यात्रा या वैवाहिक प्रसंग में जाने की संभावना है। आपको शारीरिक और मानसिक खुशी मिलेगी।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी

लकी नंबर – 5

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्छा फलदायक रहेगा। आप कामकाज में सफलता प्राप्त करेंगे और उच्च अधिकारियों की तरफ से मिलनेवाला प्रोत्साहन आपके उत्साह में वृद्धि करेगा। व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि प्राप्त कर सकेंगे। पिता और बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। पदोन्नति प्राप्त कर सकेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button