Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 11 February 2025 : मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन, पढ़ें राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 11 February 2025 : मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन, पढ़ें राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 11 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार है। मंगलवार का दिन मंगल ग्रह को समर्पित है। मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और युद्ध का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 6 इस बेहद मंगलकारी दिन पर, आप उत्साह से भरे होंगे। इसके अलावा, आपका सकारात्मक रवैया ऑफिस में जूनियर को काम करने के लिए प्रेरित करेगा। आज आप सामाजिक मोर्चे पर भी सक्रिय रहेंगे।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 आप निरर्थक और बेवकूफी भरी बातों के पीछे काफी ऊर्जा बर्बाद कर देते हैं। आज आप रुटीन कसरत करने की योजनाएं बनाना चाहिए। आप तुरंत व्यायाम शुरू करें। जिम या योग करें। घर के अंदर या बाहर वाला कोई भी शरीर को फिट रखने वाला व्यायाम करें।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 आज आप बहुत सोच रहे होंगे। आज आपकी तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता बहुत अच्छी होगी। इसलिए, आप अच्छे निर्णय ले सकते हैं। दिन के पहले हिस्से के दौरान, आप अपने दिमाग से काम लेंगे।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 7 गणेश जी की दूरदर्शिता यह कहती है कि आप दिन के दूसरे भाग में अधिक महत्वपूर्ण कार्यों को करने में सक्षम होंगे। हालांकि, दिन के पहले भाग में स्वास्थ्य या मूड इतना अच्छा नहीं हो सकता है।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 5 दिन के पहले भाग में, आज चुनौतियों से साबका पड़ने की संभावना है। आप उनसे पूरे ध्यान और आत्मविश्वास से निपटेंगे। हालांकि, दिन के दूसरे भाग में आपको शारीरिक या मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण कार्य नहीं करना चाहिए।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 यह एक सुखद दिन होगा। दिन का पहला आधा भाग स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा होगा। आपका मन अधिक गति से काम करेगा। आप शारीरिक या मानसिक वर्कलोड लेने पर भी थकेंगे नहीं। आप इन सभी कामों को आसानी से निपटा लेंगे।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 इस बेहद मंगलकारी दिन पर, आप उत्साह से भरे होंगे। इसके अलावा, आपका सकारात्मक रवैया अॉफिस में जूनियर को काम करने के लिए प्रेरित करेगा। आज आप सामाजिक मोर्चे पर भी सक्रिय रहेंगे।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 7 यदि आप अपने दिमाग में बहुत सी चिंताएं रखते हैं तो दिन का पहला आधा भाग आपको आसानी से थका हुआ महसूस करा सकता है। हालांकि, दूसरे भाग में आप कुछ हद तक अपनी ऊर्जा के स्तर में सुधार कर सकते हैं। चुनौतीपूर्ण कार्य दिन के दूसरे भाग के लिए शेष रखा जा सकता है।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 दिन की पहले भाग में, आपको बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन आप कई मनोवैज्ञानिक चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। आपको हालात और लोगों को अपने मूल स्वरूप में स्वीकार करना सीखना चाहिए। इससे आपको अच्छे मूड में रहने में मदद मिलेगी।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 4 यह दिन व्यक्तिगत और व्यावसायिक मोर्चे पर आपके लिए मुश्किलें पेश करेगा। एेसे कई इमोशनल स्ट्रेस होंगे जिनका कि आप अनुभव करेंगे। आपके लिए यह सुझाव है कि अपने स्वास्थ्य को किसी भी कीमत पर डगमगाने मत दें।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 2 कामकाज के सिलसिले में पूरे दिन लगे रहने की वजह से दिन के अंत में आप बहुत थका हुआ महसूस करेंगे। यदि आप अपने काम करने और आराम के घंटे की योजना बनाते हैं, तो फिर कोई समस्या नहीं होगी। अपने काम के घंटे को क्षमता से परे नहीं बढ़ाएं।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 9 दिन का पहला आधा भाग स्वास्थ्य कारणों से अच्छा है। लेकिन आप इस दौरान तनाव में दिखाई पड़ सकते हैं। तर्क के बजाय आपको अपनी अंतरआत्मा की बात सुननी चाहिए। बहस से बचें। दूसरों के साथ शांत रहना आपकी ऊर्जा को बचाएगा जो आप प्रायः तर्कों में जला डालते हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts