ताजा खबरधर्म

Aaj ka Rashifal 09 June 2025 : सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal। आज 09 जून 2025 को ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार है। त्रयोदशी तिथि सुबह 09:35 तक रहेगी। इस दौरान विशाखा नक्षत्र दोपहर 03:31 तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रहेगा। सोमवार को भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। पंचांग के अनुसार, सोमवार को किए गए कुछ विशेष उपायों से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी

लकी नंबर – 7

गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है, इसलिए आज आप समाज और लोगों में आदर प्राप्त कर सकेंगे। आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन संतुष्ट और सुखी रहेगा। आप मित्रों के साथ मौज- मस्ती और रोमांस का आनंद ले सकेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद

लकी नंबर – 4

गणेशजी की सलाह है कि आज आपको वाणी और व्यवहार पर अंकुश रखना पड़ेगा। किसी की हँसी उड़ाने से परेशानी होने की संभावना है। गलतफहमी पैदा हो सकती है। मनोरंजन और मौजशौक के पीछे खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। दुर्घटना होने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। मन के आवेग के कारण कुछ कठिनाइयां होंगी। गणेशजी बताते हैं कि आपको सजग रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा

लकी नंबर – 9

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन सभी तरह से लाभदायक लग रहा है। आपके परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। परिवारजनों के पीछे खर्च भी हो सकता है। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के संयोग बन सकते हैं। नौकरी में आय बढ़ सकती है। घर में मंगल प्रसंगों का आयोजन होगा। स्नेहीजनों से मिलकर खुशी अनुभव होगा। आपको रुचिकर भोजन मिलेगा और अच्छा दांपत्यसुख भी आप प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला

लकी नंबर – 3

गणेशजी कहते है कि आपके लिए आज का दिन अशुभ है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगडे का वातावरण रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्त्रीयों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकती है। धन का व्यय होगा। अपयश मिलेगा। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। शांतिपूर्वक निद्रा नही मिल पाएगी। समाज में अपमानित न हों इस का खास ध्यान रखिएगा ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला

लकी नंबर – 1

गणेशजी कहते हैं कि आप का आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घुमने जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। भावुक संबंधों के बंधन में बंध सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। मानसिक रुप से स्वस्थ दिन बीतेगा।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा

लकी नंबर – 7

आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रवास की योजना बनने की संभावना है। बौद्घिक चर्चा में जुडेंगे, परंतु वाद-विवाद से बचें। भोजन के साथ कुछ मीठा भी खाएँगे। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला

लकी नंबर – 2

आप का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। विचार की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएँगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगा। प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद

लकी नंबर – 5

गणेशजी आज आपको दुर्घटना से बचने, शल्यचिकित्सा न करवाने एवं तकरार में न उतरने का सूचन करते हैं। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी

लकी नंबर – 3

आज का दिन आप के लिए लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन अच्छा मिल सकता है।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद

लकी नंबर – 1

आज आप को व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट–उपहार मिलने से आनंद होगा। परंतु अग्नि, जल और अकस्मात से दूर रहिएगा। व्यावसायिक कार्य के प्रति भागदौड़ बढेगी। संतानों की पढा़ई के लिए आप संतोष का अनुभव करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून 

लकी नंबर – 9

आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिकरूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियो की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। प्रवास की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान विषयक चिंता रहेगी।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद

लकी नंबर – 7

गणेशजी आपको आज का दिन ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताने की सलाह देते हैं। आज के दिन आपको थोडी़ बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पडेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है। परिवारजनों के साथ संयम बरतें। आकस्मिक धनलाभ आपके मन के भार को हलका करेगा। उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है।

संबंधित खबरें...

Back to top button