Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 08 March 2025 : मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 08 March 2025 : मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 08 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार है। नवमी तिथि सुबह में 08:16 बजे तक रहेगी। शनिवार को शनि देव को समर्पित किया जाता है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 6 गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड-धूप में व्यतीत होगा। इसके पीछे धन खर्च भी होगा। फिर भी सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों तथा पूजनीय व्यक्तियों को मिलना होगा। दूर रहनेवाली संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है। अविवाहितों के लिए विवाह का योग है।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 गणेशजी के आशीर्वाद के साथ आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति रहेगी। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 गणेशजी कहते हैं कि दिन के दौरान आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। आपके नौकरी- व्यवसाय के स्थान पर भी सहकर्मियों का मंद प्रतिभाव आपको हतोत्साह करेंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 7 क्रोध और नकारात्मक विचार आपकी मानसिक स्वस्थता हर लेंगे, जिससे आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान पर ध्यान न रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब होने की पूरी-पूरी संभावना है। कुटुंब में वाद-विवाद होगा। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी अनुभव होगा। नए सम्बंध उपाधिकारक बनेंगे। नए काम की शुरुआत न करने की गणेशजी की सलाह है।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 5 गणेशजी कहते हैं कि आज आपके दांपत्यजीवन में मामूली बात में मनमुटाव होने से जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। पति- पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। परिणामस्वरूप मन सांसारिक विषयों से अलिप्त रहेगा। व्यापारिगण भागीदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले उसका ध्यान रखें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 3 आज आपको हरेक मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख- शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएँ घटेंगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा। स्पर्धियों के साथ चुनौती झेलने में सफलता मिलेगी। गणेशजी की कृपादृष्टि आप पर रहेगी।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 बौद्धिक प्रवृत्तियां और चर्चा आज अग्रिम स्थान पर रहेंगी। आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएं रहेंगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन- मुलाकात सुखद रहेगी।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 7 मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित करेगी। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि होगी। जमीन वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से बचने की गणेशजी की सलाह है। स्त्रीवर्ग तथा पानी से नुकसान होने की संभावना है।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 गूढ़ रहस्यमय विद्याएँ और आध्यात्मिकता का प्रभाव आप पर विशेष रहेगा और उसके अध्ययन संशोधन में भी रुचि लेंगे। आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई- बहनों के साथ अधिक मेल- जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे- सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहाँ आगमन होने से आनंद अनुभव होगा। लघु यात्रा होने की संभावना है। भाग्य वृद्धइ का अवसर मिलेगा। गणेशजी आपके साथ है।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 4 गणेशजी कहते हैं कि संयमित वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों में से बचा लेगी। इसलिए विचार कर बोलें। कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शेयर- सट्टे की प्रवृत्तियों में पूँजी निवेश के लिए आयोजन होगा। गृहिणियाँ मानसिक असंतोष की भावना अनुभव करेंगी। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 2 शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता और ताजगीपूर्ण दिन होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे- सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्टान और सुरुचिपूर्ण बोजन का रसास्वादन करेंगे। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा। आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 9 गणेशजी कहते हैं कि आज आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा। परिणाम स्वरूप मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना होगा। कोर्ट- कचहरी के कामकाज में तथा किसी का जमानती होने के सम्बंध में खूब सावधानी से काम लेने की गणेशजी की सलाह है। वाणी की असंयमितता झगड़े कराएगी। अल्पकालीन लाभ लेने की लालच भारी पड़ेगी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts