Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 05 March 2025 : बुधवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 05 March 2025 : बुधवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal आज 05 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार है। षष्ठी तिथि दोपहर को 12:51 बजे तक रहेगी। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित होता है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। इस दिन बुध देव की पूजा करने से बुद्धि तेज होती है और व्यापार में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 2 सामाजिक कार्यों या समारोहों में भाग लेने का अवसर आएगा। मित्रों- स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। पत्नी और संतानों से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है। वस्तुएं खरीदने के लिए अनुकूल दिन है, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 गणेशजी आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे की लेन-देन न करने की सलाह देते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 8 ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन का श्रीगणेश कहें। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से भेंट- उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी- धंधा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फिर भी गिरने या चोट लगने से संभालने के लिए गणेशजी कहते हैं।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 3 आप भ्रमित मनःस्थिति एवं उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण परेशान महसूस करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है, ऐसा गणेशजी बताते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना पड़ेगा। दूर बसनेवाले मित्र या स्नेही का सामना करना पड़ेगा। दूर बसनेवाले मित्र या स्नेही के समाचार या संदेश व्यवहार आपको लाभदायक साबित होंगे।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई- बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रियव्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 8 गणेशजी कहते हैं कि आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन- जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पानी से संभालना पड़ेगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 2 चिंता, उद्वेगपूर्ण आज का दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहा करेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयाँ आएँगी आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। शेयर सट्टा से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 4 गणेशजी कहते हैं कि उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 1 आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौजशौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्यजीवन में उत्कट प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – लाल और मैरून लकी नंबर – 9 बेकाबू क्रोध पर लगाम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और आफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खुन्न बनेगा। बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और आपरेशन न कराने के लिए कहते हैं। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद  लकी नंबर – 7 व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नये आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भावविभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की मुलाकात भी संभव हो सकेगी। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएँगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 5 घर, परिवार और संतानों के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे- सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार- धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। कार्यभार से थकान अनुभव होगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts