Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aaj ka Rashifal 01 April 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 01 April 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal। आज 01 अप्रैल 2025 को चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार है। चतुर्थी तिथि रात 02:32 बजे तक रहेगी। मंगलवार का दिन मंगल ग्रह को समर्पित होता है। मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और युद्ध का कारक माना जाता है। इस दिन मंगल देव की पूजा करने से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 7 गणेश जी के आशीर्वाद से आपके हर एक कार्य में उत्साह और उमंग छलकता हुआ प्रतीत होगा। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट- उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 4 क्रोध और हताशा की भावना आपके मन पर छायी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा। घर- परिवार की चिंता के साथ खर्छ के मामले में भी आज चिंतित होंगे। आपकी उग्रवाणी किसी के साथ मनमुटाव और झगड़ा का कारण बनेगा। परिश्रम व्यर्थ होता हुआ प्रतीत होगा। गलतफहमी से बचने की गणेशजी की सलाह है।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 8 परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी- धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। आय वृद्धि की संभावना गणेश जी देख रहे हैं। दांपत्यजीवन में माधुर्य का आनंद लेंगे। संतानों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 6 घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापारियों और नौकरी करनेवाले लाभ तथा पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी लाभ मिलेगा। आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। आज सभी कार्य स्वस्थता और सरलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 4 गणेश जी कहते हैं कि स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपको काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। उतावला होकर निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान होने की संभावना है। नौकरी धंधा के क्षेत्र में अवरोध आने से निर्धारित कार्य पूरे नहीं कर सकेंगे। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 2 गणेश जी की दृष्टि से आज नए कार्य हाथ में लेना हितकर नहीं है। बाह्य खाद्यपदार्थ खाने से तबीयत खराब होने की संभावना है। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन का शस्त्र अधिक कारगर साबित होगा। धन खर्च अधिक होगा। हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें। सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियाँ आफत खड़ी न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें। सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियाँ आफत खड़ी करेंगी।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 1 प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर आज का दिन है। सार्वजनिक जीवन में आप महत्ता प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा। तंदुरुस्ती और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मित्रों के साथ पर्यटन होगा। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 3 आज आप अनिश्चितता और सुखशांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। आफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। अदूरे कार्य पूरे होंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से आपका यथोचित खर्च आपके टेन्शन नहीं बढ़ाएँगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 9 यात्रा- प्रवास का आयोजन स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है। कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आपको क्रोधित करेगी। परंतु क्रोध को नियंत्रण में रखने से बात अधिक नहीं बिगड़ेगी। पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशानी होगी। वाद-विवाद या चर्चा में पड़ने से समस्या पैदा होगी। संतानों के मामले में चिंता पैदा होगी, परंतु प्रेमियों को रोमांस के लिए और धन- प्राप्ति के लिए अनुकूल दिन है।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 7 प्रतिकूलताओं का सामना करने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। कौटुंबिक क्लेश आपके मन को व्यथित करेंगे। माता का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है। सार्वजनिक जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी मान- प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाएंगे। पर्याप्त आराम और नींद न मिलने से स्वास्थ्य खराब होगा। ताजगी तथा स्फूर्ति का अभाव रहेगा। स्त्री वर्ग से नुकसान होने का भय है।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 3 गणेश जी कहते हैं कि आज आपका मन बहुत राहत महसूस करेगा। शारीरिक स्वस्थता आपके उत्साह में वृद्धि करेगा। पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा। प्रवास होने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति का सहवास और भाग्य वृद्धि का योग है।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 5 गणेशजी आपके खर्च के अतिरिक्त क्रोध और जीभ पर संयम रखने की सलाह देते हैं। किसी के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े होंगे। नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे उन्हें पूरा करने के लि एप्रयत्न करने पड़ेंगे। खाने- पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts