Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:स्कूलों में बनेंगे आधार कार्ड, 1 अप्रैल से लगेंगे शिविर, विद्यार्थियों के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार’ अभियान होगा शुरू

प्रदेश के स्कूलों में स्टूडेंट्स के आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के लिए एक बार फिर बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) और यूआईडीएआई के सहयोग से 1 अप्रैल से 15 मई तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जिनका लक्ष्य हर छात्र तक आधार पहुंचाना है।
स्कूलों में बनेंगे आधार कार्ड, 1 अप्रैल से लगेंगे शिविर, विद्यार्थियों के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार’ अभियान होगा शुरू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी छात्र आधार से वंचित न रहे। स्कूलों में लगाए जाने वाले शिविरों से न सिर्फ प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि अभिभावकों को भी राहत मिलेगी। पिछले चरणों में लाखों छात्र लाभान्वित हो चुके हैं, और अब पूरा फोकस 100 प्रतिशत कवरेज पर है।

    अप्रैल से शुरू होगा नया चरण

    ‘विद्यार्थियों के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार’ अभियान का अगला चरण 1 अप्रैल से शुरू होगा। इससे पहले अगस्त से अक्टूबर 2025 के बीच दो चरणों में करीब 15 लाख विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाए और अपडेट किए जा चुके हैं। इस बार अभियान को और व्यापक बनाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य रखा गया है।

    ये भी पढ़ें: भोपाल-इंदौर आगे, ग्वालियर को 10 साल बाद भी नहीं मिला सबसे बड़े निकाय होने का दर्जा

    ज्यादा छात्रों वाले स्कूलों में लगेंगे शिविर

    जिन स्कूलों में बिना आधार वाले छात्रों की संख्या ज्यादा है, वहां विशेष शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही आसपास के छोटे स्कूलों के बच्चों को भी इन्हीं शिविरों में शामिल किया जाएगा। छात्रों की संख्या के आधार पर क्लस्टर बनाकर शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को फायदा मिल सके।

    ये भी पढ़ें: ड्राई क्लीनर की लापरवाही पड़ी भारी: उपभोक्ता आयोग ने लगाया 19 हजार रुपए का जुर्माना

    500 से अधिक ऑपरेटर्स होंगे तैनात

    अभियान को सफल बनाने के लिए करीब 500 से अधिक ऑपरेटर्स का चयन किया गया है। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यूडीआईएसई-प्लस पोर्टल से उन छात्रों की सूची अपडेट करें जिनके आधार में जानकारी लंबित है। साथ ही छात्रों और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए रोस्टर भी तैयार किया जाएगा।

    क्यों जरूरी है आधार और बायोमेट्रिक अपडेट ?

    आधार कार्ड स्कूल एडमिशन, स्कॉलरशिप, प्रवेश परीक्षा और डीबीटी जैसी योजनाओं के लिए जरूरी है। बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट भी अहम है—पहला अपडेट 5 साल की उम्र में और दूसरा 15 साल में अनिवार्य होता है। 15 से 17 साल तक यह अपडेट मुफ्त है, जबकि उसके बाद शुल्क देना पड़ता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts