इंदौर :सांसद शंकर लालवानी पर टिप्पणी करने वाला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर गिरफ्तार, वीडियो में अभद्र भाषा का किया था इस्तेमाल

मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया है और उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सांसद शंकर लालवानी पर टिप्पणी करने वाला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर गिरफ्तार, वीडियो में अभद्र भाषा का किया था इस्तेमाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद इंदौर क्राइम ब्रांच इस मामले में एक्टिव हुई और आगे तेजी से इस मामले में कार्रवाई की थी।

    क्राइम ब्रांच ने यूपी से दबोचा

    सांसद के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी जतिन शुक्ला को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर इंदौर लेकर पहुंची। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की थी, जिसके बाद यूपी में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। आगे पुलिस उससे कई पहलुओं पर जांच करेगी इससे कई अन्य सबूत भी सामने आ सकता हैं।

    पहले ही दर्ज हो चुका था मामला

    इस मामले में पहले ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। दरअसल वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी और आरोपी की तलाश की जा रही थी।  फिलहाल आरोपी से इंदौर क्राइम ब्रांच कार्यालय में लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

    एडिशनल डीसीपी ने दी जानकारी

    मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया है और उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आगे पूछताछ में और भी सबूत मिलने की आशंका है वहीं सांसद शंकर लालवानी की तरफ से इस मामले में कोभी भी प्रतिक्रया सामने नहीं आई है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts