Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल :शाहपुरा में 'MP शासन' लिखी चलती कार अचानक खंभे से टकराईं, ड्रायवर को सीने में तेज दर्द उठा था

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर पास के पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार बिजली के खंभे से जा टकराई।
शाहपुरा में 'MP शासन' लिखी चलती कार अचानक खंभे से टकराईं, ड्रायवर को सीने में तेज दर्द उठा था
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के शाहपुरा लेक के पास, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के सामने सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के अगले हिस्से को गंभीर नुकसान पहुंचा। खास बात यह रही कि कार की नंबर प्लेट पर ‘मध्य प्रदेश प्रशासन’ लिखा हुआ था।

    पेट्रोल भरवाकर लौटते समय हुए हादसा

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर पास के पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाकर लौट रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के समय कार में केवल ड्राइवर ही मौजूद था। ड्राइवर को चोट कितनी गंभीर है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

    राहगीरों ने ड्राइवर को अस्पताल भिजवाया

    हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही भोपाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और उससे जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

    हादसे के वीडियो आए सामने

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts