PlayBreaking News

Assam Flood: असम में बाढ़ और भूस्खलन का कहर, कई लोगों की मौत... लाखों लोग प्रभावित; देखें वहां का मंजर बयां करतीं तस्वीरें

Follow on Google News
Assam Flood: असम में बाढ़ और भूस्खलन का कहर, कई लोगों की मौत... लाखों लोग प्रभावित; देखें वहां का मंजर बयां करतीं तस्वीरें
इन दिनों देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं असम में में बाढ़ और भूस्खलन (Landslide) ने भयंकर तबाही मचा दी है। राज्य के 27 जिलों में 6 लाख से अधिक लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। केरल के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कर्नाटक में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है।

असम के 27 जिलों में बाढ़ का कहर

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकडों के मुताबिक, बाढ़ से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के 27 जिलों में 6.62 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2.88 लाख लोग सिर्फ नागांव जिले से हैं। बाढ़ के चलते असम के कई इलाकों में लबालब पानी भरा हुआ। बाढ़ के पानी में 46 हजार 160.43 हेक्टेयर फसल भूमि डूब गई है।

यात्रियों को किया गया एयरलिफ्ट

असम में बाढ़ की वजह से कई स्टेशनों की पटरियों पर कीचड़ और पानी भर गया है। डिटोकचेरा रेलवे रूट पर ट्रेन में फंसे कई यात्रियों को एयरलिफ्ट कर बाहर निकाला गया। अब तक बाढ़ प्रभावित जिलों से करीब 8,054 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से पटरियों के नीचे के जमीन धंस गई। केंद्र की ओर से असम सरकार को हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

भारी बारिश के चलते 2 मजदूरों की मौत

बेंगलुरु समेत कई जिलों में भी भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते 2 मजदूरों की मौत भी हुई है। कर्नाटक मौसम विभाग के मुताबिक, 19 से 22 मई तक पूरे कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले कछार जिले में 50 हजार से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। जिला प्रशासन ने 55 राहत शिविर और 12 वितरण केंद्र स्थापित किए हैं। जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। [caption id="attachment_30187" align="aligncenter" width="600"] असम में भारी बारिश से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से पटरियों के नीचे के जमीन धंस गई और पटरियां हवा में झूलने लगीं।[/caption] अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts