राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर खड़े ट्रेलर में घुसी क्रूजर! खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार के 9 लोगों की मौत

राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर गाड़ी खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर धार लौट रहे थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर खड़े ट्रेलर में घुसी क्रूजर! खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार के 9 लोगों की मौत
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, रास्ते में काल बना ट्रेलर! 9 की मौत

राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। रविवार को शंभूपुरा के पास श्रद्धालुओं से भरी एक क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले थे और एक ही परिवार से जुड़े थे। वे खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

चार गाड़ियों में 36 लोग कर रहे थे सफर

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं का यह समूह चार अलग-अलग गाड़ियों में यात्रा कर रहा था। इन सभी वाहनों में कुल 36 लोग सवार थे। यात्रा के दौरान तीन गाड़ियां पीछे रह गईं, जबकि एक क्रूजर आगे निकल गई थी। इसी क्रूजर में सवार लोग शंभूपुरा के पास पहुंचे थे, तभी उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि क्रूजर में बैठे लोग अंदर ही फंस गए। आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू किया गया।

चालक को नींद आने से हुआ हादसा!

शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। माना जा रहा है कि गाड़ी चलाते समय चालक का ध्यान हट गया, जिससे क्रूजर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। हालांकि, हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

/img/404/1795315839481

हादसे की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे रिश्तेदार

हादसे में शामिल समूह की एक महिला ने दूसरी गाड़ी में सवार लोगों को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीछे चल रहे श्रद्धालु तुरंत घटनास्थल की ओर पहुंचे। एक पीड़ित ने बताया कि वे सभी खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करने के बाद धार की तरफ जा रहे थे। उनके समूह की दो गाड़ियां पीछे रह गई थीं, जबकि तीन गाड़ियां आगे निकल गई थीं। इसी दौरान समूह में शामिल एक महिला का फोन आया कि रास्ते में हादसा हो गया है। खबर मिलते ही वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

एक ही परिवार के कई लोगों की मौत से पसरा मातम

इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग एक ही परिवार के थे। एक साथ परिवार के कई सदस्यों की मौत की खबर से उनके परिजनों में शोक है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts