PlayBreaking News

8 IVF फेल :कई मिसकैरेज, 45 की उम्र में अब सरोगेसी से मां बनेंगी संभावना सेठ

अब संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है। इस कपल ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वे सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
Follow on Google News
कई मिसकैरेज, 45 की उम्र में अब सरोगेसी से मां बनेंगी संभावना सेठ

भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ 45 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं। उनका यह सफर बेहद मुश्किलों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। 8 बार IVF फेल होने के बाद उन्होंने मां बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता अपनाया और इस बार उन्हें सफलता मिली। हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है।

दर्द से जीत तक की कहानी

एक्ट्रेस के घर जल्द ही खुशियों की किलकारियां गूंजेंगी। संभावना सेठ Bigg Boss 2 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उनकी शादी को 10 साल पूरे हो चुके हैं और वह लंबे समय से मां बनने का सपना देख रही थीं। लेकिन बार-बार असफलता और मिसकैरेज ने उन्हें कई बार तोड़ दिया। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करती रहीं। आखिरकार इस बार उन्होंने एक अलग रास्ता अपनाकर अपनी उम्मीदों को साकार कर लिया।

बार-बार टूटी उम्मीद, फिर मिली खुशखबरी

अब संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है। इस कपल ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वे सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। लंबे संघर्ष के बाद यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

यह भी पढ़ें: Delhi HighCourt: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट सख्त; संजय कपूर के खाते किए गए फ्रीज

अलग अंदाज में शेयर की खुशी

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की। उन्होंने अपने पति के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं, साथ ही छोटे-छोटे बेबी शूज की एक प्यारी फोटो भी शेयर की। उनके कैप्शन में उनकी खुशी साफ झलक रही थी।
‘हम प्रेग्नेंट हैं… हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब शुरू हो चुकी है, जो प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए पूरी हो रही है। काउंटडाउन शुरू हो चुका है'। इस खबर के सामने आते ही फैंस और फिल्मी सितारों ने उन्हें बधाइयों से भर दिया।

लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता

संभावना और अविनाश की शादी को एक दशक हो चुका है, लेकिन मां बनने का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। कई सालों तक लगातार कोशिशों के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए बताया था कि कई IVF प्रयासों के बाद भी उन्हें मिसकैरेज का सामना करना पड़ा था।

व्लॉग में अविनाश द्विवेदी ने उस भावुक पल को याद करते हुए बताया था कि जब संभावना प्रेग्नेंट हुई थीं तो दोनों बेहद खुश थे। शुरुआत में बच्चे की हार्टबीट भी सुनाई दे रही थी, लेकिन आखिरी स्कैन के दौरान डॉक्टर उसे महसूस नहीं कर पाए। यह उनके लिए बेहद कठिन समय था और वे अंदर से टूट गए थे। हालांकि, अब वही कपल अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर में है और उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है।

65 इंजेक्शन और असहनीय दर्द का सफर

संभावना ने अपने व्लॉग में उस पीड़ा को भी बयां किया था जिससे वे गुजरी थीं। उन्होंने बताया कि आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान उन्हें 3 महीने के भीतर करीब 65 इंजेक्शन लगवाने पड़े थे, जो शारीरिक रूप से अत्यंत दर्दनाक थे। उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के लिए हर संभव सावधानी बरती थी। एक्ट्रेस ने बताया, दूसरे स्कैन के दौरान हमें पता चला कि जुड़वां नहीं बल्कि एक ही बच्चा है, लेकिन सब कुछ सामान्य लग रहा था। फिर अचानक मुझे तेज दर्द महसूस हुआ और डॉक्टर ने संकेत दिया कि यह मिसकैरेज हो सकता है। स्कैन के दौरान जब मैंने डॉक्टर के चेहरे के भाव देखे, तभी समझ गई थी कि कुछ गलत हो गया है।

संभावना सेठ का प्रोफेशनल सफर

करियर की बात करें तो संभावना सेठ को आखिरी बार 2019 में टीवी सीरीज 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' में एक कैमियो रोल किया था, जहाँ उनके डांस नंबर पंडित जी का बेटा है को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिलहाल संभावना अपनी प्रेग्नेंसी के इस सुखद समय का आनंद ले रही हैं और उनके प्रशंसक उनके पहले बच्चे की पहली झलक पाने के लिए बेताब हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts