PlayBreaking News

PM मोदी का डबल दिवाली तोहफा : लाल किले से कही GST घटाने की बात, कम होगी महंगाई

Follow on Google News
PM मोदी का डबल दिवाली तोहफा : लाल किले से कही GST घटाने की बात, कम होगी महंगाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली का बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार दिवाली पर लोगों को "डबल दिवाली" का गिफ्ट मिलेगा। इसके तहत जीएसटी दरों में भारी कटौती की जाएगी, जिससे रोजमर्रा की जरूरत की चीजें सस्ती होंगी और आम लोगों के साथ-साथ लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को भी राहत मिलेगी।

    नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स की शुरुआत

    पीएम मोदी ने कहा, "जीएसटी को लागू हुए 8 साल पूरे हो चुके हैं। अब समय की मांग है कि इसकी समीक्षा की जाए। इसके लिए एक हाई पावर रिव्यू कमेटी बनाई गई है और राज्यों से भी चर्चा की गई है। हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं, जो इस दिवाली लोगों के लिए तोहफा साबित होंगे।"

    उन्होंने स्पष्ट किया कि सामान्य लोगों की जरूरत वाली चीजों पर टैक्स में बड़ी कटौती की जाएगी, जिससे महंगाई का बोझ कम होगा और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

    रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती

    रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार 12% जीएसटी स्लैब को पूरी तरह खत्म कर सकती है या इस दर वाले सभी सामान को 5% स्लैब में ला सकती है। इस बदलाव से टूथपेस्ट, कपड़े, बर्तन, जूते, साबुन, छाते, इलेक्ट्रिक आयरन, वॉशिंग मशीन, साइकिल, प्रेशर कुकर, सैनिटरी नैपकिन, हेयर ऑयल, वाटर फिल्टर, वैक्सीन, आयुर्वेदिक दवाएं, पैक्ड फूड्स और अन्य कई वस्तुएं सस्ती हो सकती हैं। ऐसा कदम खासकर मिडिल क्लास और लोअर-इनकम ग्रुप के लोगों के लिए राहत भरा होगा।

    Twitter Post

    GST कलेक्शन में दोगुनी वृद्धि

    • वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स कलेक्शन और टैक्सपेयर्स की संख्या दोनों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
    • 2020-21 में जहां जीएसटी कलेक्शन 11.37 लाख करोड़ रुपए था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 22.08 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।
    • पंजीकृत टैक्सपेयर्स की संख्या 2017 के 65 लाख से बढ़कर अब 1.51 करोड़ से ज्यादा हो गई है।
    • सरकार का कहना है कि इससे टैक्स सिस्टम पारदर्शी और आसान हुआ है और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

    सेमीकंडक्टर में भी बड़ा निवेश

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने तकनीकी क्षेत्र पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि 6 नई सेमीकंडक्टर यूनिट्स काम शुरू कर चुकी हैं और 4 को ग्रीन सिग्नल दिया गया है। इस साल के अंत तक "Made in India Chips" बाजार में आ जाएंगे, जो भारत की तकनीकी क्षमता का नया युग होगा।

    'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' का दशक

    पीएम मोदी ने कहा, "पिछला दशक रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का रहा है। अब हमें और नई ताकत के साथ आगे बढ़ना है। हमें किसी की लकीर छोटी नहीं करनी, बल्कि अपनी लकीर लंबी करनी है।"

    उन्होंने स्वदेशी पर जोर देते हुए कहा कि भारत आत्मनिर्भर बनेगा और जरूरत पड़ने पर दूसरे देशों को भी मजबूर करेगा कि वे भारत की ताकत को मानें।

    दिवाली से पहले महंगाई पर राहत

    अगर 12% जीएसटी स्लैब खत्म होता है और रोजमर्रा की चीजें 5% टैक्स में आती हैं तो लोगों को दिवाली से पहले ही महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, MSME सेक्टर को भी सस्ते रॉ मटेरियल और कम लागत का फायदा मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: लाल किले से PM मोदी का ऐलान : आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू, युवाओं को कैसे मिलेंगे 15 हजार रुपए?

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts