69th Filmfare Awards 2024 : फिल्मफेयर में छाई '12वीं फेल', रणबीर कपूर बेस्ट एक्टर तो आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड; देखें विनर्स की लिस्ट

Follow on Google News
69th Filmfare Awards 2024 : फिल्मफेयर में छाई '12वीं फेल', रणबीर कपूर बेस्ट एक्टर तो आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड; देखें विनर्स की लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क। 69वें फिल्मफेयर सेरेमनी की शुरुआत शनिवार की शाम यानी 28 जनवरी को टेक्निकल अवार्ड्स से गुजरात के गांधी नगर से हुई थी। इसके बाद रविवार की शाम यानी 29 जनवरी को फिल्मफेयर अवार्ड्स का मेन इवेंट हुआ। जहां बॉलीवुड के सितारों ने अपने चार्म और स्टाइल से सभी को इंप्रेस किया। आइए देखते हैं विनर्स की पूरी लिस्ट।

12वीं फेल बनी बेस्ट फिल्म

फिल्मफेयर 2024 में विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी '12वीं फेल' को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला है। बेस्ट फिल्म कैटेगरी में 12वीं फेल को टक्कर देने के लिए 'एनिमल', 'जवान', 'ओह माई गॉड 2', 'पठान' और 'रॉकी की रानी की प्रेम कहानी' नॉमिनेटेड थे। बेस्ट फिल्म के साथ-साथ '12वीं फेल' फिल्म के विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड भी मिला है।

फिल्मफेयर अवार्ड 2024 विनर्स लिस्ट

  • बेस्ट एक्टर (मेल) लीडिंग रोल- रणबीर कपूर – फिल्म एनिमल
  • बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) लीडिंग रोल- आलिया भट्ट - फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  • बेस्ट डायरेक्टर - विधु विनोद चोपड़ा - फिल्म 12वीं फेल
  • बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- जोरम - फिल्म देवाशीष मखीजा
  • बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- विक्रांत मैसी - फिल्म 12वीं फेल
  • बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- रानी मुखर्जी - फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
  • बेस्ट एक्टर (मेल) सपोर्टिंग रोल- विक्की कौशल - फिल्म डंकी
  • बेस्ट एक्टर (फीमेल) सपोर्टिंग रोल- शबाना आजमी - फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  • बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य – सॉन्ग तेरे वास्ते - फिल्म जरा हटके जरा बचके
  • बेस्ट म्यूजिक एल्बम- फिल्म एनिमल
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर- भूपिंदर बब्बल - सॉन्ग अर्जन वैली - फिल्म एनिमल
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- शिल्पा राव - सॉन्ग बेशरम रंग - फिल्म पठान
  • बेस्ट डेब्यू (मेल)- आदित्य रावल - फिल्म फराज
  • बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- अलिजेह अग्निहोत्री - फिल्म फर्र
ये भी पढ़ें - 69th Filmfare Awards 2024 : रणबीर की एनिमल को पछाड़ विक्की की सैम बहादुर ने जीते सबसे ज्यादा अवार्ड, देखें टेक्निकल कैटेगरी विनर्स की पूरी लिस्ट
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts