Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, अब मिलेगा केंद्र के समान 55% महंगाई भत्ता, CM डॉ. यादव ने की घोषणा

MP के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, अब मिलेगा केंद्र के समान 55% महंगाई भत्ता, CM डॉ. यादव ने की घोषणा
भोपाल। मध्य प्रदेश के 7.30 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को घोषणा की कि अब प्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह फैसला भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन के दौरान किया गया।

5 किस्तों में किया जाएगा भुगतान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को भारत सरकार के कर्मचारियों के समान ही 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि के फल स्वरूप एरियर राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 कर दिया जाएगा।

प्रमोशन का मामला 2016 से लंबित

सीएम डॉ. यादव ने अपने संबोधन में यह भी कहा - बहुत जल्द सभी वर्गों का प्रमोशन शुरू किया जाएगा। प्रमोशन का मामला 2016 से लंबित है। इसे सुलझाने के लिए एक समिति बनाई गई है। सभी संबंधित अधिकारियों से चर्चा जारी है और हम बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बहुत जल्द हम प्रमोशन की घोषणा कर उसे लागू भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि महाकाल महाराज की कृपा से जल्द ही ऐसा समय आएगा जब सभी शासकीय कर्मचारियों को न केवल प्रमोशन का तोहफा मिलेगा, बल्कि इसे पूरी तरह से लागू भी कर दिया जाएगा। ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी नागरिकों को छोड़ना होगा देश, CM डॉ. मोहन ने केंद्र के निर्देशों का सख्ती से पालन के दिए निर्देश
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts