भोपाल में पराली जलाने पर 3 महीने का प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी एफआईआर, आदेश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पराली जलाने पर आगामी तीन महीने के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में एडीएम सिद्धार्थ जैन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि कोई व्यक्ति पराली जलाने का दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












