PlayBreaking News

3 Idiots Sequel Confirm :रैंचो, राजू और फरहान फिर करेंगे एंटरटेन! आमिर खान का बड़ा खुलासा

आमिर खान ने ‘3 इडियट्स 2’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फिल्म की कहानी 10 साल आगे की होगी और राजकुमार हिरानी एक बार फिर निर्देशन करेंगे।
Follow on Google News
रैंचो, राजू और फरहान फिर करेंगे एंटरटेन! आमिर खान का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 3 Idiots के सीक्वल का इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है। एक्टर आमिर खान ने खुद पुष्टि की है कि फिल्म का दूसरा भाग बन रहा है। इस फिल्म को फिर से राजकुमार हिरानी ही डायरेक्ट करेंगे। यह खबर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि लोग सालों से इस कहानी को आगे बढ़ते देखना चाहते थे।

10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

‘3 इडियट्स 2’ की कहानी पहले भाग के करीब 10 साल बाद की होगी। यानी अब दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि रैंचो, फरहान और राजू की जिंदगी आगे कैसे बदली। फिल्म में पुराने कलाकार फिर नजर आएंगे-

  • आमिर खान (रैंचो/फुंसुख वांगडू)
  • आर. माधवन (फरहान)
  • शर्मन जोशी (राजू)
  • करीना कपूर खान
  • फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा प्रोड्यूस करेंगे

कहानी पर चल रहा काम

आमिर खान के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम जारी है। कहानी को अभिजात जोशी और राजकुमार हिरानी मिलकर लिख रहे हैं। आमिर ने बताया कि कहानी मजेदार होने के साथ-साथ नई भी होगी, लेकिन इसमें पहली फिल्म की आत्मा बरकरार रहेगी।

फुंसुख वांगडू की वापसी पर एक्साइटमेंट

आमिर खान अपने मशहूर किरदार ‘फुंसुख वांगडू’ को फिर से निभाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि कहानी बहुत शानदार है और दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिलेगा। हालांकि, स्क्रिप्ट को अभी और बेहतर बनाया जा रहा है।

Aamir Khan

आमिर खान का करियर और वापसी

साल 2022 में आई Laal Singh Chaddha बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। इसके बाद आमिर ने Sitaare Zameen Par के जरिए वापसी की है। ऐसे में ‘3 इडियट्स 2’ उनके करियर के लिए भी बेहद अहम मानी जा रही है।

‘3 इडियट्स’ की ऐतिहासिक सफलता

साल 2009 में आई 3 Idiots ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास Five Point Someone पर आधारित थी।

फिल्म की खास बातें-

  • भारतीय शिक्षा प्रणाली पर मजबूत संदेश
  • बोमन ईरानी (वायरस) और ओमी वैद्य (चतुर) के यादगार किरदार
  • ₹400 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म
  • 3 नेशनल अवॉर्ड्स जीते

आज भी यह फिल्म टीवी और ओटीटी पर खूब देखी जाती है।

क्या दोहराएगा वही जादू?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘3 इडियट्स 2’ भी पहली फिल्म जैसा जादू चला पाएगी? फैंस को उम्मीद है कि एक बार फिर ‘All is Well’ का मैसेज लोगों के दिलों तक पहुंचेगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts