रायसेन :बाड़ी में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 लीटर लाहन नष्ट; एक आरोपी गिरफ्तार
बाड़ी। रायसेन जिले के थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में बाड़ी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर एक बार फिर कड़ा प्रहार करते हुए ग्राम विक्रम मड़िया क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की दबिश से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि 200 लीटर लाहन मौके पर ही नष्ट कर 10 लीटर तैयार कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए। मुखबिर से सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी।
शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार होगी कानूनी कार्रवाई- थाना प्रभारी
कार्रवाई इतनी तेज और सटीक रही कि आरोपी पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सका। जब्त सामग्री को विधिवत कार्रवाई के बाद कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने कहा कि बाड़ी थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। शराब माफियाओं, तस्करों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। पुलिस की नजर हर अवैध गतिविधि पर है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बाड़ी थाना पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। बाड़ी पुलिस का स्पष्ट संदेश है अपराधियों के लिए कानून का डंडा चलेगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ इलाके की घेराबंदी कर छापा मारा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी भाग नहीं सका और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने लोगों से मांगा सहयोग
बाड़ी थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण, बिक्री या तस्करी होती दिखाई दे तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।















