PlayBreaking News

भोपाल में झमाझम बारिश : कोलार डैम के 2 गेट खुले, भदभदा डैम के भी खोले जा सकते हैं गेट

Follow on Google News
भोपाल में झमाझम बारिश : कोलार डैम के 2 गेट खुले, भदभदा डैम के भी खोले जा सकते हैं गेट
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में बीते दिनों से बारिश का दौर जारी है। इसके चलते बड़ा तालाब का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। जिसके कारण कोलार डैम के 8 में से 2 गेट रविवार को खोल दिए गए हैं।

40-40 सेंटीमीटर खोले दोनों गेट

कोलार परियोजना अंतर्गत कोलार बांध वीरपुर का जलस्तर बढ़कर 458.42 मीटर हो गया है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते कोलार डैम से दोनों गेट 40-40 सेंटीमीटर खोले गए हैं। कार्यपालन यंत्री हर्षा जैनवाल ने जानकारी दी कि बांध की जल भराव क्षमता 76.16 फीसद है। जीवंत क्षमता 201.84/265.00 है। https://x.com/psamachar1/status/1817446432523117017

कलेक्टर ने लोगों से की अपील

सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है, कि वे कोलार नदी, कोलार नहर, तथा कोलार बांध के प्रभावित इलाकों में नहीं जाएं। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोलार डैम का जलस्तर बढ़ रहा है। डैम में पानी का लेवल मेंटेन करने के लिए डैम के दो गेट खोले गए हैं।

भदभदा के गेट भी जल्द खुल सकते

जल्द ही भदभदा डैम के गेट खोले जा सकते हैं। वहीं कोलार, केरवा और कलियासोत डैम के गेट भी खुल जाएंगे। बड़ा तालाब का जलस्तर रविवार की सुबह लेवल 1665.00 फीट पहुंच गया है। यानी, तालाब 1.80 फीट ही खाली है। बड़ा तालाब का अधिकतम जलस्तर 1666.80 फीट है। बड़े तालाबा के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भदभदा डैम के गेट भी कभी भी खुल सकते हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts