Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में 24 घंटे में 19 नए कोरोना संक्रमित, इंदौर में सबसे ज्यादा 12 केस; प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 175

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में 19 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 175 है। हालांकि 25 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।

सरकार पूरी तरह सतर्क और सजग : नरोत्तम

प्रदेश में 62 हजार 542 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क और सजग है। वहीं कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 0.03% हो गया है। हालांकि रिकवरी रेट 98.60% है। [embed]https://twitter.com/drnarottammisra/status/1473889158594580480?s=20[/embed]

34 जिलों में एक्टिव केस नहीं

प्रदेश के 34 जिलों में कोई एक्टिव केस नहीं है। इसमें आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बालाघाट, भिण्ड, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिण्डोरी, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, मंडला, मंदसौर, मुरैना, निवाड़ी, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया और विदिशा शामिल है।

वैक्सीनेशन के बाद भी संक्रमित

इंदौर में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 5 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके बावजूद एक्टिव मरीजों की संख्या 91 है। बता दें कि इंदौर में औसतन हर दिन 10 मरीज मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि नए मरीज मिले अधिकांश ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।

इंदौर में लगातार बढ़ रहे केस

तारीख एक्टिव मरीजों की संख्या
15 दिसंबर 67
16 दिसंबर 71
17 दिसंबर 76
18 दिसंबर 77
19 दिसंबर 79
20 दिसंबर 83
21 दिसंबर 84
22 दिसंबर 91
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts