इमरान खान के समर्थन में एकजुट हुए 14 पूर्व क्रिकेट कप्तान :PAK सरकार को लेटर लिख बेहतर ट्रीटमेंट की गुहार की

रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से इमरान खान को अडियाला जेल में लगातार अलग-थलग रखा गया है। उनके वकील ने मुलाकात के बाद बताया कि वो काफी परेशान और मानसिक रूप से दबाव में नजर आए।
PAK सरकार को लेटर लिख बेहतर ट्रीटमेंट की गुहार की
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। लंबे समय से जेल में बंद चल रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों आंखों कं गंभीर रोग से पीड़ित है। जिसने पाक सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। उनकी इस स्थति को लेकर अब दुनियाभर के कई क्रिकेटर्स एक साथ आए हैं। इनमें भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव सहित 13 अन्य पूर्व कप्तानों के नाम शमिल हैं। क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान सरकार को लेटर लिखकर चिंता जताई है।

    बेहतर इलाज मिलने की  बात कहीं

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर्स के चिट्ठी में लिखे मैसेज में कहा गया कि जेल में उन्हें बेहतर इलाज और मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जाए।चूंकि उनकी हालात ज्यादा गंभीर है इसलिए उनकी बेहतर ढंग से देखरेख हो। इसके अलावा पूर्व कप्तानों का यह भी कहना है कि उन्हें परिवार से मिलने से परमिशन, अपने पसंदीदा डॉक्टर से ट्रीटमेंट कराने की छूट भी दी जाएं। 

    इन क्रिकेटर्स के नाम हैं शामिल

    इस लेटर में ग्रैग चैपल, बेलिंडा क्लार्क, माइकन एथरटन, नासिर हुसैन, कपिल देव, सुनील गावस्कर, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरली, डेविड गावर, किम ह्यूजेस, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ के साथ-साथ जॉन राइट ने साइन किए हैं। हालांकि रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि इनमें किसी भी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के साइन नहीं किए हैं।

    दाईं आंख की रोशनी 85 % खत्म

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की एक आंख की लगभग 85 प्रतिशत रोशनी जाने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कराई गई मेडिकल जांच में सामने आई है।

    सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वकील सलमान सफदर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इमरान खान पिछले कई महीनों से जेल प्रशासन को आंखों में धुंधलापन महसूस होने की शिकायत कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2025 तक उनकी दृष्टि सामान्य थी, लेकिन इसके बाद अचानक उनकी दाईं आंख की रोशनी तेजी से कम हो गई। मेडिकल जांच के दौरान पिम्स अस्पताल के एक नेत्र विशेषज्ञ को बुलाया गया। डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि इमरान खान की आंख में खून का थक्का जम गया था, जिसकी वजह से आंख को गंभीर नुकसान पहुंचा और दृष्टि में भारी गिरावट आई।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts