छत्तीसगढ़: 11 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया सरेंडर, 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा से लगे नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक्टिव 11 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
Follow on Google News
11 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया सरेंडर, 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    केंद्र सरकार ने देश से नक्सलवाद खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 तक की डेडलाइन तय की है। इसी दिशा में चल रहे अभियानों के कारण कई नक्सली संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में ऐसे और भी सरेंडर देखने को मिल सकते हैं।

    7 महिलाएं और 4 पुरुष नक्सली शामिल

    आत्मसमर्पण करने वाले कुल 11 नक्सलियों में 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक ये सभी लंबे समय से वंशधारा-नागावली डिवीजन में सक्रिय थे। संगठन में इनकी अलग-अलग जिम्मेदारियां थीं।

    Uploaded media

    AK-47, SLR, INSAS राइफल की जमा 

    सरेंडर करने वालों में नकुल चंद्रा, जो डीवीसीएम रैंक का नक्सली बताया जा रहा है, उसके अलावा एसीएम रैंक के कई अन्य नक्सली भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण के दौरान इन नक्सलियों ने AK-47, SLR, INSAS राइफल समेत 12 बोर और सिंगल शॉट जैसे हथियार पुलिस के सामने जमा किए। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

    ये भी पढ़ें: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटे

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने संगठन की विचारधारा से मोहभंग होने और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हथियार छोड़ने का निर्णय लिया। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लगातार चल रहे ऑपरेशन और जागरूकता अभियान के कारण नक्सली संगठन कमजोर पड़ रहे हैं।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts