PlayBreaking News

इंदौर : पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी रील देखने पर युवक के साथ मारपीट, जीआरपी ने मामला दर्ज किया

Follow on Google News
इंदौर : पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी रील देखने पर युवक के साथ मारपीट, जीआरपी ने मामला दर्ज किया
इंदौर। भोपाल-इंदौर रेल मार्ग पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक को आतंकी हमले से जुड़ी सोशल मीडिया रील देखने के चलते विशेष वर्ग के दो युवकों ने बुरी तरह पीट दिया। घायल युवक की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

घटना लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से इंदौर रेलवे स्टेशन के बीच हुई। पीड़ित युवक अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित एक रील देख रहा था। तभी पास बैठे विशेष वर्ग के युवकों ने उसे रील देखने से रोका और आपत्ति जताई। आरोप है कि आरोपियों ने धमकाते हुए कहा, "हम चंदन नगर के रहने वाले हैं, हम पर किसी का संविधान लागू नहीं होता। पहलगाम में 28 मौतें हुई हैं, 29वीं मौत तेरी इंदौर में होगी।" इसके बाद दोनों युवकों ने पीड़ित से मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित युवक ने इंदौर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

जीआरपी ने दर्ज किया मामला

जीआरपी की थाना प्रभारी रश्मि पाटीदार ने बताया कि युवक की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118 (1) (जानबूझकर खतरनाक साधन से चोट पहुंचाना), धारा 296 (गाली-गलौज), धारा 351 (आपराधिक धमकी) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित युवक की मेडिकल जांच कराई गई है और घटनाक्रम से जुड़े वीडियो तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

चेहरे पर नकाब पहनकर थाने पहुंचा युवक

युवक ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह 27 अप्रैल को भोपाल-इंदौर पैसेंजर ट्रेन के सामान्य कोच में सफर के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले से जुड़ी रील देख रहा था, तभी आरोपियों ने यह बोलते हुए उससे झगड़ा शुरू कर दिया कि वह उन्हें देखकर उक्त रील देख रहा है। अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर पर टोपी और चेहरे पर नकाब पहनकर जीआरपी थाने पहुंचे युवक ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि आरोपियों ने इस रील को लेकर हुए विवाद के दौरान देश और संविधान के बारे में आपत्तिजनक बातें कीं तथा उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश भी की। इस बारे में पूछे जाने पर जीआरपी थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘युवक का कहना है कि उसे चलती ट्रेन से फेंकने की धमकी दी गई थी। इस कारण प्राथमिकी में धमकाने के आरोप से संबंधित धारा जोड़ी गई है।'' ये भी पढ़ें- धार में सड़क हादसा : सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन से टकराई कार, 4 युवकों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts