Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Singrauli News:सिंगरौली बस स्टैंड से 2 साल की बच्ची लापता, बस में मिले युवक पर शक, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैढ़न बस स्टैंड से दो वर्षीय बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच और तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
सिंगरौली बस स्टैंड से 2 साल की बच्ची लापता, बस में मिले युवक पर शक, पुलिस जांच में जुटी
दो साल की बच्ची लापता

सिंगरौली। लापता बच्ची की पहचान मनीषा सिंह के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ बस स्टैंड पर रुकी हुई थी। रात में नींद खुलने पर बच्ची और एक युवक दोनों गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बस स्टैंड पर सोते समय बच्ची हुई गायब 

जानकारी के अनुसार, अर्जुन सिंह अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ बैढ़न बस स्टैंड पहुंचे थे। देर रात कोई वाहन या परिचित न मिलने की वजह से वे वहीं रुक गए। दोनों बस स्टैंड परिसर में सो गए। पास में अन्य यात्री भी सो रहे थे। 

ये भी पढ़ें: UAE के बाराका न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला : जनरेटर में लगी आग, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अज्ञात युवक पर संदेह 

अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात एक अज्ञात युवक से हुई थी। वही युवक बस स्टैंड पर उनके साथ ही रुका था। रात करीब 12 बजे जब उनकी नींद खुली, तो बेटी और युवक दोनों गायब थे। इससे संदेह और गहरा गया है। पिता ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस कर रही तलाश 

घटना की जानकारी मिलते ही बैढ़न कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी ने टीम के साथ स्थिति का जायजा लिया। तुरंत बच्ची की गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। साथ ही संभावित स्थानों पर भी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने मशहूर डच डैम का दौरा किया, बोले- पानी बचाने और बाढ़ रोकने में नीदरलैंड से सीखने की जरूरत

CCTV फुटेज खंगाल रही टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तकनीकी जांच भी कर रही है। बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। विशेष टीमें बनाकर अलग-अलग दिशा में जांच की जा रही है। पुलिस हर संभावित एंगल से मामले को देख रही है। जल्द ही बयान के आधार पर भी पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts