Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : नाइट्रोजन गैस का सिलेंडर लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पॉलीथीन मुंह पर बांधी और फिर...

Bhopal News : नाइट्रोजन गैस का सिलेंडर लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पॉलीथीन मुंह पर बांधी और फिर...
भोपाल। राजधानी भोपाल में एक अजीब मामला सामने आया है। सुसाइड के लिए एक अनोखा तरीका इस्तेमाल किया। युवक ने नाइट्रोजन गैस से सुसाइड कर लिया। युवक ने सुसाइड के लिए पहले पॉलीथीन सिर पर बांध ली और फिर सिलेंडर की ट्यूब मुंह में दबाकर गैस चालू कर दी। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। ये घटना मिसरोद थाना क्षेत्र के जाटखेड़ी इलाके की है।

सुसाइड का अनोखा तरीका अपनाया

पुलिस ने भोपाल के जाटखेड़ी इलाके के निरुपम रॉयल कैम्पस में एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक ने मरने के लिए जो तरीका अपनाया है, ऐसा अब तक शायद ही किसी ने किया होगा। युवक का नाम सिद्धार्थ महाजन है, जो मूलत: लखनऊ का रहने वाला था। सिद्धार्थ ने आत्महत्या करने के लिए नाइट्रोजन गैस का सिलेंडर का इस्तेमाल किया था। मृतक ने पॉलीथीन से अपने सिर व मुंह को पूरी तरह से पैक किया और फिर उसने नाइट्रोजन सिलेंडर की ट्यूब अपने मुंह में दबाई तथा गैस छोड़ दी। मुंह व पॉलीथीन में अमोनिया गैस भरते ही युवक की दम घुटने के कारण मौत हो गई। दो दिन बाद युवक के एक साथी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
देखें वीडियो....

डिप्रेशन का शिकार था युवक

एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया की 32 वर्षीय सिद्धार्थ खुराना लखनऊ उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। यहां पर वह जाटखेड़ी इलाके की निरुपम रॉयल कैम्पस में किराए के मकान में रहता था। वह ट्रांसपोर्ट पर काम करता था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था। काम ठीक से न चलने के कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था। वह डिप्रेशन का इलाज करा रहा था। ये भी पढ़ें- नौतपा का पांचवां दिन भी खूब तपा, भीषण गर्मी से नहीं मिली राहत, MP के 12 स्थानों पर पारा 45 डिग्री के पार मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts