PlayBreaking News

भोपाल में युवक की बेरहमी से हत्या : गला रेता, कलाइयां काटीं, सीने पर चाकू मारे, दोस्तों पर आरोप

Follow on Google News
भोपाल में युवक की बेरहमी से हत्या : गला रेता, कलाइयां काटीं, सीने पर चाकू मारे, दोस्तों पर आरोप
भोपाल में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। जहां पहले तो युवक का धारदार हथियार से गला रेता और उसके बाद दोनों कलाई की नसें काट दी। सीने पर भी चाकू से वार किए गए। इस मामले में हत्या का आरोप युवक के दोस्तों पर ही लगाया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

घटना आज रविवार सुबह करीब 8 बजे बैंड मास्टर चौराहे की है। मृतक के भाई ने बताया, सुबह लगभग 6 बजे कुछ दोस्त आदिल के घर पहुंचे। उसे अपने साथ ले गए। वे लोग कार से आए थे, लेकिन उसे घर के पास खड़ी कर बाइक से निकल गए। करीब 8.30 बजे हमें सूचना मिली कि आदिल गंभीर रूप से घायल सड़क पर पड़ा है। हम मौके पर पहुंचे और हमीदिया अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डेढ़ साल पहले हुआ था भाई का मर्डर

घटनास्थल से तलैया थाना महज 200 मीटर दूर था। आदिल की शादी 22 फरवरी को हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले आदिल के भाई आमिर बरखेड़ी का मर्डर जहांगीराबाद इलाके में हुआ था।

हमले में दो किन्नर घायल

हमले में दो किन्नर भी घायल हुए हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हत्या किसी विवाद का परिणाम थी या फिर इसके पीछे कोई और वजह थी। फिल्हाल पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हत्यारों की पहचान कर खुलासा करने का दावा किया है। ये भी पढ़ें- ग्वालियर : पत्नी की हत्या कर पति ने किया सड़क हादसे का ड्रामा, पोस्टमॉर्टम में सामने आई सच्चाई, जानें पूरा मामला
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts