यमन तट पर बड़ा समुद्री हादसा : कैमरून के जहाज एमवी फाल्कन में धमाका, 23 भारतीय क्रू मेंबर बचे, 2 लापता

यमन के अदन तट पर शनिवार (18 अक्टूबर 2025) को एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ। कैमरून के झंडे वाले जहाज एमवी फाल्कन में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे जहाज में आग फैल गई। हादसे में 23 भारतीय क्रू सदस्यों को बचा लिया गया, जबकि दो अब भी लापता हैं।
एलपीजी लेकर जिबूती जा रहा था जहाज
जानकारी के मुताबिक, एमवी फाल्कन जहाज यमन के एडन बंदरगाह से एलपीजी लेकर जिबूती की ओर जा रहा था। यात्रा के दौरान अचानक जहाज पर बड़ा धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरे जहाज को घेर लिया।
26 में से 24 क्रू सदस्य सुरक्षित, 2 लापता
EUNAVFOR अस्पाइड की ओर से जारी बयान में बताया गया कि एमवी फाल्कन पर कुल 26 क्रू सदस्य सवार थे। इनमें से 24 को सुरक्षित निकाला गया, जबकि 2 सदस्य अब भी लापता हैं।
भारी नुकसान, कारण की जांच जारी
धमाके और आग के बाद जहाज का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह जल गया। इससे जहाज को गंभीर नुकसान पहुंचा है। हालांकि, धमाका किस वजह से हुआ, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। समुद्री अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और लापता क्रू सदस्यों की तलाश जारी है।




















